फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 22 Jun 2024 08:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):घरेलु मामले आपको अशांत कर सकते है लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा जिससे कोई भी समस्या पल भर में छूमंतर हो जायेगी। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आज आपके कार्ड में है। छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): ज़िन्दगी आपको नए मौके दे रही है इसलिए उनका पूरा तरह से फायदा उठाये। अपने साथी नई मांगों को पूरा करने में भी कुछ समय निकालें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से मुलाकात की भी संभावना है। आज आप अपने प्रेम संबंधों में रोमांच और मुहब्बत की तलाश करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अकेले लोग साथी की चाह में परेशान हो सकते है। जीवन को रोमांचक बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ छुट्टियों पर जाएं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है किंतु ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। बड़े भाई बहन की सलाह भी आपने जीवन में परिवर्तन ला सकती है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):कोई बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें। अपनी हर योजना की चर्चा अपने जीवनसाथी के साथ करें और उनके सुझावों को गंभीरता से लें। 
 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर से खास जुड़ाव महसूस करेंगे जिससे आपके प्रेम जीवन रंगों से भर जाएगा। आपका प्यार आपके जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नजरअंदाज न करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें