फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 22 Jul 2024 06:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय आपका मन और दिल केवल अपने निवास स्थान पर केंद्रित है। घर को मरम्मत और नवीकरण की आवश्यकता है। अपने पति/पत्नी से विचार विमर्श कर के आगे की योजनाएं बनाएं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका निस्वार्थ प्रेम, उत्साह और योग्यता की सब प्रशंसा करेंगे। अपनी दोस्ती को मजबूत बनाने के लिए अब आप अधिक मेहनत करेंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप रिश्ते को लेकर परेशान हो सकते है या फिर आप यह तय नहीं कर पा रहे है कि आपके लिए कौन उपयुक्त है। ऐसे में अपने दिल की सुनें और सही निर्णय लें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सहयोगियों या पड़ोसियों से सम्बन्धित समस्याएं इस चरण को तनावपूर्ण बना सकती हैं। अपने पार्टनर को खुश रखें,बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय न लें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपके रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होगी। अभी आपका उत्साह दूसरे ही स्तर पर है और आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल गुजरना चाहते है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका साथी आपको दिलोजान से चाहता है इसलिए उनकी अभिलाषाओं का खास ख्याल रखें। याद रखें दुनिया में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका हल न हो।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): भाई बहन या पार्टनर आपसे अधिक समय की मांग कर सकते हैं। आज आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट से व्यक्त करेंगे। पैसे का नुकसान आपको हताश करेगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका दिन भाग्यशाली है और आपके हर प्रयास में सफलता साथ देगी। प्यार की ऊर्जा आपको खास बनाती है और यही कारण है कि लोग आपके प्रति आकर्षित होते है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  लव लाइफ में आपको नए मौके मिलने वाले हैं, उनका पूरा फायदा उठायें। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है। खुद को और अपने जीवनसाथी को खुश रखने की कोशिश करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने परिवार और खास लोगों का ध्यान रखें क्योंकि जीवन की सफलता इसी बात पर निर्भर करती हैं। जीवन की इस भागदौड़ में अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ विदेश यात्रा की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। इसमें अपने साथी के भाई बहन भी आपको कंपनी दे सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप विवाहित है तो आपके साथी को आप पर गर्व होगा। आपका हमेशा साथ देने वाला पार्टनर आपके पास है। आप दोनों अपने जीवन को संवारने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें