फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पूरे होंगे सभी काम

Mon, 22 Jul 2024 05:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Rashifal- 22 जुलाई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अधिकारों में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको अपने साथी की बातों को अहमियत देनी होगी, नहीं तो आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको परिवार में लोगों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा, जिसे किसी लड़ाई झगड़े को सुलझाने में भी आसानी होगी। आपको अपने कामों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी और आपको श्रेष्ठ मार्ग दिखाएंगे। आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करने से पहले साथी की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपने किसी से कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी आसानी से उतार सकेंगे। आपको कुछ पुराने शेयरों से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर से यदि किसी काम को मदद लेनी होगी, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक बिजनेस में कामों में जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादों को साझा करेंगे। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ सकता है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से आज एक नई पहचान मिलगी। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप इनकम के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे, जिनमें वृद्धि भी होगी। आपकी अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी समाप्त होगी। संतान कामों में ढील देने के कारण समस्या में आ सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों से कोई भी बात बहुत ही सोच विचारकर कहना होगी, नहीं तो वह कोई गलत मतलब निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई लापरवाही के कारण गलती हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे और व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई गड़बड़ी होने की संभावना है।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को निपटाने में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे जीवन खुशमय रहेगा। जीवनसाथी आपकी केयर करेंगे। आपको किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिल सकता है। यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे, तो वह भी आपके आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। प्रेम जीवन में आपका साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में भी अपने कामों पर फोकस थोड़ा कम कर पाएंगे और आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत को लेकर सचेत रहेंगे। यदि कोई छोटी-मोटी समस्या भी हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर भ्रम बना रहेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आप अपने गृहस्थ जीवन में सुखद समय व्यतीत करेंगे, क्योंकि आप लंबे समय से समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे। यदि आपने किसी काम को लेकर कोई लोन आदि लिया था, तो आप उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कहीं से रुका हुआ धन हाथ लग सकता है, जो आपके कामों को आसानी से पूरा कराएगा। आप अपने भविष्य को लेकर धन संचय का कोई अच्छा प्लान ले सकते हैं।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी से धन उधार ले सकते हैं, जिसे मिलने में आपको समस्या आएगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आज्ञा लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी साजिश का शिकार किया जा सकता है, इसलिए उन्हें अपने कामों पर पूरा फोकस रखना होगा। विद्यार्थी कुछ नए-नए कामों को करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी किसी मित्र से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को कोई त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपको पदोन्नति दिलाने में मदद करेंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कुछ कामों को लेकर उलझन रहेगी और वह किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपका किसी मकान, दुकान आदि की खरीदारी का सपना सच हो सकता है। आप अपने परिवार में सदस्यों से कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें