फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा, मंगलवार का दिन

Tue, 21 May 2024 07:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
21 मई का लव राशिफल - फोटो : अमरउजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे।  जीवनसाथी की सलाह और विचारधारा उन्हें  रास आएगी।  आज वह अपने जीवनसाथी के नाम से कोई नया काम शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय को समझने में थोड़ी सी दिक्कत आएगी। इसकी वजह से कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे और जीवन साथी से भी ऐसी ही उम्मीद लगाएंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): विवाहित गृहस्थ जीवन की स्थितियों को लेकर थोड़े चिंता मग्न रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग संतुष्ट और खुश नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव से थोड़े परेशान हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़ी खुशी से अपनी प्रिय के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में पूरे प्यार और समर्पण से अपने जीवनसाथी को अपनाकर आप दोनों अपनी समस्याओं  एक दूसरे से साझा करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज परिवार वालों से अपने दिल की बात बताकर उनसे अपने प्यार को मान्यता देने की गुजारिश करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में पूरी तरह से खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से किसी बात को लेकर झगड़ा सकते हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे और अपने जीवन साथी की जी भर कर तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से कोई दिल की ख्वाहिश जता सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को बहुत खूबसूरती से जिएंगे और अपने प्रिय को शादी के लिए मना सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। उन्हें दूर करने की कोशिश करें और आपसी बातचीत से मामले को सुलझाएं। शादीशुदा लोगों के  गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और अपने प्रिय के साथ प्रेम जताने के अवसर भी प्राप्त होंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से बनाएंगे, तो आज के दिन का काफी लाभ उठा पाएंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम संबंध के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करने में बीतेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जो लोग शादीशुदा हैं। उनके दांपत्य जीवन में आज प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति आपके मन में इज्जत के साथ साथ सहानुभूति भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें