लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेमी जोड़ों को अपने दिल और मूड दोनों को संभालकर रखना होगा। क्योंकि आज आपकी लव स्टोरी पूरी होने वाली है। आज आपके लिए दिन रोमांटिक रहने वाला है। आप निजी और व्यावसायिक जीवन दोनों से पूरी तरह से संतुष्ट है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन उन प्रेम जीवन जीने वाले जातकों और दांपत्य जीवन में रहने वाले लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अपने दिलबर के साथ जीवन के बेहतरीन पलों को शेयर करने का मौका मिलेगा। इससे आप दोनों को अपने बीच मतभेदों को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): बहुत दिनों तक तनाव में रहने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। खरीदारी के लिए बाजार का रुख कर सकते हैं जहां पर आप एक दूसरे के ज्यादा करीब आएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताजा बनाए रखने का प्रयास करते रहें।आज आपको साथी का पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने संबंध को लेकर उत्साहित और परेशान दोनो हो सकते हैं।आपके प्रेम का रिश्ता अभी नया है और इसमें आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका प्रेमी केवल आपसे समय और ध्यान की उम्मीद करता है। अपनी कोशिशों से आप अपनी जिंदगी में परिवर्तन ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छे से गुजरेगा। और प्यार के अच्छे लम्हें आपको हासिल होगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का समय आपके लिए कुछ मुश्किलों से भरा रहने वाला होगा है। यह समय मुश्किल जरूर हैं किंतु समय हमेशा एक सा नहीं रहता।कुछ समय अपने और अपने पार्टनर के बीच की गलतफहमियों को दूर करने में व्यतीत करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी समय बीत सकता है। इसलिए आज संबंधों में थोड़ा ठंडापन ही नजर आता है।प्रेम प्रसंगों के मामले में दिन असंतुष्ट कहा जा सकता है क्योंकि आप दोनों ही अपने अपने कामों में अधिक व्यस्त रह सकते हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दिन अनुकूल है। प्यार के रिश्ते में नई उम्मीदें जगेंगी, लवर आज आपके मन की बात को समझेगा। अगर आपको नए मित्र या जीवनसाथी की तलाश है तो वह आपको मिल सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो साथी के मिलने की संभावना है।नौकरी या व्यापार में अचानक उछाल आएगा। लव कपल से मैरिड कपल बनने के संयोग बना हुआ है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अपने संबंधों को लेकर अत्यधिक रोमांचित और उत्साहित है। अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पलों का अनुभव कर सकते हैं। अपने शौक पूरा करने और आराम के लिए आज का दिन परफेक्ट है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज प्रियतम के साथ घूमने जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।आप अकेले में कुछ रोमांटिक पल व्यतीत कर पाएंगे। जिन्हे साथी की तलाश है वो निराश हो सकते हैं। सब्र रखें, क्योंकि शीघ्र ही आपके जीवन में प्यार के आगमन के संकेत हैं।