फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 21 Jun 2024 06:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal- 21 जून - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके लव लाइफ में पहले के मुकाबले बेहतर परिणाम मिलेंगे। दिन रोमांटिक और खुशियों से भरा रहेगा। साथी को उपहार देकर खुश करने की कोशिश करेंगे। जिन जातकों के हाल में विवाह के बंधन में बंधे हुए हैं उनके लिए यात्रा के भरपूर मौके मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको आज अपने साथी का विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम प्रसंग में आपको साथी की भावनाओं का ध्याल रहना होगा। कुछ चुनौतियों का सामना भी करने के मिलेगा लेकिन आपको इसमें घबराना नहीं है। जो लोग अपने प्यार का इजहार साथी के सामने करना है उनके लिए आज अच्छा मौका है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज रोमांटिक मोर्चे पर प्रेमी युगल को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। साथी आपकी भावनाओं का खुलकर समर्थन करेंगी। दोनों के बीच रोमांस के अच्छे पल मिलेंगे। प्रेम के रिश्तों में गर्माहट आएगी। वैवाहिक जीवन में आप कोई योजना बनाकर आगे चल सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  अनिश्चितताओं से न डरें, अपने प्रेममय जीवन में नए आत्मविश्वास के लिए इनका सामना करें। अपने संबंधों को सुधारें ताकि मुसीबत में एक दूसरे की मदद करें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपका आर्थिक से लेकर रोमांटिक जीवन सब कुछ बेहतरीन है। अगर सच में प्यार पर भरोसा है तो वो आपको अवश्य ही मिलेगा जिसे आप चाहते हैं। प्रियजनों को आज आपकी आवश्यकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आज का दिन मजबूती का है। साथी का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। रोमांस में आपको केवल पहल करने की ही ज़रूरत है, उसके बाद प्रेमी की मनचाही प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही रोमांस और प्रेम से युक्त रहने वाला होगा। मन में प्रेम की मीठी-मीठी बंसी बजेगी। आज आप अपने साथी से विचारों को शेयर करेंगे और भविष्य की योजना बनाना भी आपको ख़ुशी देगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज आप साथी को खुश करने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको नकारात्मक चीज़ों को नजरअंदाज कर के अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है। अपने साथी को आज स्पेशल महसूस कराएं उसके लिए उसे मनपसंद उपहार देना या कैंडल लाइट डिनर का प्रबंध करना होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपकी अपने पार्टनर संग प्यार भरी बातें हो सकती हैं। कोई उपहार या किसी खास जगहों की यात्रा कर अपने साथी को खुश करने की पूरी कोशिश करने में कामयाब होंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके प्रेम-जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मन में साथी को लेकर तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। लेकिन फिर भी आप अपने साथी के प्रति सच्चे मन से उसका दिल जीतने की कोशिश में लगे रहेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने प्यार को अधिक गहराई में जानने का अच्छा मौका मिलेगा। प्रेम के रिश्तों में मजबूती आएगी। पार्टनर संग रिश्ता अच्छा रहेगा। शाम होते ही किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में कुछ नया करने का मौका आपको मिल सकता है। साथी संग प्यार की खुशियां बांटने में कामयाब होंगे। रिश्तों में एक नई शुरुआत हो सकती है। दिन आपके लिए आज बहुत ही शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें