फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 December Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 21 Dec 2023 07:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
21 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): चाहत में नोकझोंक होती रहती है बस इन्हे गंभीर न होने दें और समय रहते ही अपने मतभेदों को दूर कर लें। धन के जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):भाई, बहन और पड़ोसियों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं। आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें। इससे आपके दोनों के बीच की गलतफहमी दूर होगी।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम के हिसाब से आज का दिन बेहतरीन तो नहीं है लेकिन किसी का साथ इसे अच्छा बना देगा। अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप अपने नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती। गलतफहमियों को आपने प्यार के बीच में न आने दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेम का रोग लाइलाज है जो केवल अपने पार्टनर की केयर और प्यार से ही ठीक होगा लेकिन ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करें। अपने पिता से मिली शिक्षा व ज्ञान का अब आपको फायदा होगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज का दिन नयी दोस्ती और अच्छे संबंधों को अनुभव करने का दिन है। आपके विरोधी भी आज आपको सराहेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऐसे में अपने जीवनसाथी को न भूलें । 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें। अंतरंग पल आपके रिश्तों को फ्रेश और जीवंत कर देंगे। आज आपका करिश्मा, योग्यता और गुण पूरे आकर्षण में हैं। आपके कौशल के कारण आपका हर काम अच्छे से पूरा होगा। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):खुले विचारों वाले और दूरदर्शी बनें। किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे और आपके सितारे यह बता रहे हैं कि थोड़ी सी मेहनत से आपका काम बन सकता है इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप एक अलग ही अलौकिक शक्ति महसूस करेंगे जिससे आप अपनी स्वीटहार्ट का दिल जीत सकते हैं। अपने प्रयासों से आप कार्यस्थल और निजी जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कोई यात्रा, समारोह या पार्टी आज आपके कार्ड में है। नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्ते में नयी जान डालने के लिए आज का समय अच्छा है। घरेलू उतर चढाव, नयी योजनाएं और फ्रेश खोजें आपका इंतज़ार कर रहे है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आई समस्याओं को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि जल्द ही इन्हे सुझा लगे। आज आपका ध्यान पूरी तरह से आपके ज़रूरी कामों पर है और आपकी मेहनत के संतोषजनक परिणाम मिलने वाले है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें