फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 21 Aug 2024 06:37 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
21 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए खास रहने वाला है। क्रश के साथ आपकी बात हो सकती है। इस दौरान बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल की संभावना है। जीवनसाथी का साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन लव लाइफ वालों के लिए अच्छा नहीं है। रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पुरानी साथी से किसी समारोह अथवा पार्टी में आपकी बातचीत हो  सकती है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पत्नी का स्वास्थ्य आपको चिंता में डाल सकता है। विवाहित जोड़ों के लिए समय शुभ है। वहीं सिंगल लोग निजी जीवन में चली रही समस्या का समाधान दोस्त के साथ मिलकर कर लेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी जोड़ियों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला होगा। इस दौरान अपने सोल मेट को समझने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में प्रेम और बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज जीवनसाथी के परिवार के साथ मनमुटाव की संभावना हैं। इस दौरान किसी पुरानी गलती के लिए आपको पछतावा होगा। वाणी की कोमलता का ध्यान रखें।


विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रेम जीवन को और खास बनाने के लिए आप किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। दिल की बात कहने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपकी लव लाइफ इस समय शांतिपूर्ण बनी रहेगी। हमेशा अपने साथी पर भरोसा बनाए रखें। परिवार के लोग आपके रिश्ते की तारीफ करते नजर आएंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पार्टनर की कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है। इस दौरान किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात के बाद आप खुश होंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने अनोखे आकर्षण के कारण आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आज अपने दिल के सबसे पास रहने वाले खास व्यक्ति के लिए समय निकालें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज अपनी वाणी से अपनी प्रेमी का मन मोह लेंगे। दोनों मिल कर भविष्य प्लानिंग कर सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में भी खुशियां नजर आएगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ अहंकार का टकराव आपके रिश्ते में खटास पैदा करेगा। जीवनसाथी को ड्राइव पर ले जाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे समय में सकारात्मक बदलाव आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें