Love Horoscope 18 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज किसी करीबी से बातचीत में थोड़ी उलझन हो सकती है। अगर दिल में कुछ है, तो साफ़-साफ़ कहें। दिल की बात छुपाने से गलतफहमी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास महसूस कर सकते हैं। कोई पुरानी बात दोबारा सामने आ सकती हैलेकिन इसे सुलझाने का यह अच्छा समय है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ बातचीत में सावधानी रखें। कोई मज़ाक भी गलत समझा जा सकता है। प्यार में पारदर्शिता आज सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका दिल बहुत कुछ कहना चाहता है, लेकिन ज़ुबान साथ नहीं दे रही। आज अपने जज़्बात खुलकर जाहिर करें, आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज पुराना प्यार या कोई अधूरी बात फिर से ज़हन में आ सकती है। अगर किसी से दूर हुए हैं तो आज बात करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्यार में थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है। मन के उलझे सवाल आज साफ़ नहीं होंगे, लेकिन धैर्य रखेंशांति से बात करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कोई अप्रत्याशित मैसेज या मुलाकात हो सकती है। भावनाओं में बहने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें। दिल और दिमाग में संतुलन रखें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते थोड़े गहरे हो सकते हैं। अगर किसी बात से मन दुखी है तो आज सुलह का सही दिन है। खुलकर बात करें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका मूड रोमांटिक हो सकता है, लेकिन सामने वाले की भावनाओं का भी ध्यान रखें। बिना पूछे कोई फ़ैसला न लें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप अपने रिश्ते को एक नई दिशा देने का सोच सकते हैं। अगर रिश्ते में ठहराव आ गया है तो आज कुछ नया करने की कोशिश करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कोई पुराना रिश्ता या कोई अतीत फिर से सामने आ सकता है। इस बार सोच-समझकर जवाब दें। भावनाओं में बहना नुकसानदेह हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका दिल कुछ ज्यादा ही भावुक हो सकता है। ध्यान रखें कि हर बात दिल से न लगाएं। आज का दिन प्यार जताने का है, पर उम्मीदें सीमित रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।