फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 20 Nov 2024 06:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
20 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज लम्बी दूरी की यात्रा पर जाएं और लोगों से मिलें इससे आपको ख़ुशी और शांति प्राप्त होगी। मुहब्बत के हिसाब से आज का दिन बेहतरीन तो नहीं है लेकिन किसी का साथ इसे अच्छा बना देगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करें। आपका चुलबुलापन आज आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा। आपका अनुभव आपकी भावनात्मक ताकत को बढ़ाएगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपका आकर्षण सभी को लुभाएगा और किसी ऐसे को आपके इतने पास ले आएगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ आज कुछ क्वालिटी समय बिताएं। अगर रिश्ता नया है तो बातचीत कर एक दुसरे को जानें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): घर पर ही अपने पार्टनर का मनपसंद पकवान बनाकर या अपने पार्टनर के पसंदीदा गानों को गुनगुना कर उसका दिल जीता जा सकता हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नए परिवेश में ढलने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं और अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं। अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप यदि फ़िलहाल सिंगल हैं और किसी के जीवन में खास जगह बनाना चाहते है और चाहते हैं कि कोई आपका ख्याल रखे तो आपको प्यार की कला सीख लेनी चाहिए।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप एक अलग ही अलौकिक शक्ति महसूस करेंगे जिससे आप अपनी स्वीटहार्ट का दिल जीत सकते हैं। अपने प्रयासों से आप कार्यस्थल और निजी जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अनुराग के इस अद्भुत समय में आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते है। प्रेमी के साथ समय बिताने का लुत्फ़ लेंगे और उसके लिए कुछ अलग कर सकते है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लोगों की बातों को सुनने की बजाय अपने दिल की सुनें। अपने प्रियतम के प्रति आपको सभी जिम्मेदारियों को पूरा करें तभी आप अपने जीवन में भी संतोष का महसूस करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके लिए एक भावनात्मक दिन है और आप अपने प्रियजनों के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे जिससे आप स्वयं को उनके करीब महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): थोड़ा समय अपने पार्टनर के साथ भी बिताएं और अपने प्यार की गर्मी का उन्हें अहसास कराएं। बिना ज्यादा सोचे समझे अपनी भावनाओं को ऐसे ही बहने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें