फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 20 Mar 2024 07:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
20 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपकी कूल पर्सनालिटी और प्यार भरी बातें आपके दिलबर को दीवाना कर देंगी बस बहस में न पड़ें। अपने पार्टनर की सुने और शांत रहें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी। ।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने सोलमेट के आकर्षण से भी आप बच नहीं पाएंगे। लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और आपकी सफलता इसी बात का प्रतीक है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे। कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है जहाँ रोमांस में समस्याएं आने के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय गुजरेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते है। रिश्ते में यह ज़रूर जानें कि इसमे क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानते हैं और दोनों का एक दूसरे पर अटूट विश्वास है। आँख मूँदकर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अधिकतर मामलों में यह बात सही है हालाँकि भूल जाना माफ़ करने से अधिक मुश्किल है किंतु इस तरह से आप अपने प्यार को और भी नजदीक पाएंगे। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका हंसमुख स्वभाव आपको मित्रतापूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते है। आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रेमी के लिए आपके मन में उमड़ा प्यार का सागर आपको प्रफुलित रखेगा। आपकी आंतरिक ऊर्जा ही दूसरे लोगों को आपके प्रति आकर्षित करती है और लोग आपसे प्यार करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें