फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 20 Jun 2024 07:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
20 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका जीवनसाथी अपने रिश्ते को लेकर बेहद उत्साही और संजीदा हैं ऐसे में उसकी उपेक्षा न करें क्योंकि ऐसा प्यार किस्मतवालों को ही मिलता है। अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा की भी संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): बिज़नेस पार्टनर के परिवार से विवाद या धन का घाटा हो सकता है। आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है। आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत और उत्साहित हो जायेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): नए रिश्तों का भी संकेत मिल रहा है। अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें, ऐसा प्यार पूरी उम्र आपका साथ देगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सहयोगियों या पड़ोसियों से सम्बन्धित समस्याएं इस चरण को तनावपूर्ण बना सकती हैं। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय न लें और एक दूसरे पर भरोसा करें ताकि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं लेकिन आपका बंधन अटूट रहे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है, आपको उत्तेजित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है। अपने रोजाना के जीवन से कुछ वक्त निकालें और उनका ख्याल रखें जो आपकी चिंता करते है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अभी आज का दिन बढ़िया है। अभी आप खुद पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं और नया हेयर कट आपके रूप को और भी निखार देगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):पैसे का नुकसान आपको हताश करेगा किन्तु चिंता न करें यह समस्या जल्दी ही दूर होगी। भाई बहन या पार्टनर आपसे अधिक समय की मांग कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज अपने सभी प्रिय लोगों को गले से लगाये क्योंकि आपकी सफलता और ख़ुशी में उनकी खास भूमिका है। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपमें से कुछ अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए अपने रूप, रंग व व्यक्तित्व में भी बदलाव कर सकते हैं। धन के घाटे से बचने के लिए सोच समझ कर व्यय करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):रिश्तों की एहमियत आप अच्छी तरह से जानते हैं और इनमे छेड़खानी प्यार को गहरा बनाती है। अपने पार्टनर के प्रति नम्र रहें और इस समय का मज़ा लें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके लिए सफलता आपके परिवार से जुडी हुई हैं। इसके लिए आपको खुद के आराम और अपने परिजनों की देखभाल व स्वास्थ्य से बीच में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप पर रोमांस का खुमार इस तरह से छायेगा कि आप दुनिया भी भूल बैठेंगे । कोई भी नयी शुरुआत के लिए भी आज का दिन बेहतरीन हैं। व लाइफ में आपको नए मौके मिलने वाले हैं, उनका पूरा फायदा उठायें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें