फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 20 Dec: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 20 Dec 2022 08:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
20 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अभी सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले रहने के मूड में हैं। अगर किसी को दिल से चाहते हैं तो आगे बढ़कर अपने प्रेम का इजहार करें। उन्हें उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, वो आपसे प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपने मित्रों से सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। दूसरों पर निर्भर न रहें क्योंकि इससे आपको केवल दुःख ही होगा। अपने आप व अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें और किसी दूसरे की बातों में ना आएं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुयेगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। आपके सकारात्मक रवैये की वजह से आज आपको सहयोगियों और वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपनी सफलता का जश्न अपने हमसफ़र के साथ मनाएंगे और कुछ ऐसा वक्त उनके साथ बिताएंगे जो आपके जीवन का सबसे सुनहरा समय होगा। अंतरंगता के लिए प्यार के साथ साथ संबंधों में विश्वास का होना भी ज़रूरी है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): किसी गुप्त या रहस्य्मय रिश्ते को दुनिया के सामने लाने का समय आ गया है। रोमांस भी आपकी किस्मत में है। अगर कोई आपसे अपनी दिल की बातों को शेयर करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पति पत्नी के रिश्ते में शारीरिक आकर्षण नहीं बल्कि दिल से जुड़ाव होना ज़रूरी है। आपकी पर्सनालिटी और गुणों के कारण हर कोई आपको जानना और आपके करीब आना चाहता है। आज किसी भी विषय के बारे में सोच समझ कर निर्णय लें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका दिन बेहद शुभ हैं। अगर एक अच्छे दोस्त की तलाश हैं तो आज ऑनलाइन किसी खास को ढूंढे, रास्ते में कोई पसंद आये तो उसे देख कर मुस्कुराएं या किसी अजनवी से बात कर के देखें, भाग्य आपका साथ देगा। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दुश्मनों, विवादों या क़ानूनी मुद्दों में उलझे रहने से आपका दिन संकट भरा रहेगा। आपके प्रेम में अलौकिक शक्ति है जो आपके जीवन को रोशन कर देगी। आप स्वयं अपने रिश्तों में नयापन ला सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने साथी या प्रियजनों के नजदीक रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा और आज कुछ खास रोमांटिक समय के लिए तैयार हो जाएं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते में ज़रूरत पड़े तो डिप्लोमेट होना ज़रूरी है क्योंकि इससे रिश्ते न केवल जुड़ते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। दिल के अचानक टूटने से आप निराश होंगे लेकिन आपके आकर्षण से कोई खास आपसे प्रभावित हो सकता है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना नहीं की होगी। निश्चिन्त रहें रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हैं। किसी से इश्क़ करना और उसका इज़हार करना साहसी बनाता है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अभी आप जीवन में शांति महसूस करेंगे क्योंकि आज का दिन आपके बेहतरीन दिनों में से एक है। रोमांटिक संबंध को नमकीन बनाने के लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि कभी कभी आपकी मौजूदगी और एक स्पर्श ही काफी होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें