फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 19 Mar 2023 07:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
19 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रूप, रंग और सूरत से ज्यादा आप इंसान की अच्छी सीरत में विश्वास रखते हैं यही कारण है कि आप रिस्क लेने के बारे में सोचेंगे और कोई बड़ी योजना बनाएंगे। हर बात अपने पार्टनर से शेयर करें क्योंकि रिश्ता वही सफल होता है जिसमे स्पष्ट बातचीत हो। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज सब कुछ आपके मुताबिक हो रहा है और भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। आप किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनेंगे और लोगों से घुलने मिलेंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएं। आपका सोलमेट पूरी तरह से समर्पित है और उसकी यही भावना आपको बेहद पसंद है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अभी आप अपने प्रेम जीवन को लेकर भावुक हैं और इस स्थिति में आप कोई खास निर्णय ले सकते हैं। कोई सरप्राइज मिलेगा या आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने प्यार की गर्मी से अपने जीवन को गुलजार बनाने का समय आ चुका है बस धोखे से बचें। आज आपका ध्यान व्यावसायिक जीवन पर केंद्रित रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपने पार्टनर से दूर हो सकते है
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दिनभर के कामों के बाद तारों की छाँव में साथ में डिनर करने से आप दोनों को अच्छा महसूस होगा। लोगों को लुभाने के लिए कोई खास प्रयास करने की ज़रूरत नहीं है, इसके लिए आपका चार्म ही काफी है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज का दिन भाग्यशाली है। आज आप दोस्तों, भाई, बहन और दिलबर के साथ समय बिताएंगे। अपने साथी का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम में छोटी-छोटी शरारते और छेड़खानी प्यार को और भी गहरा बनाती है। जीवन की बोरियत को दूर करने के लिए आज कुछ खास प्रोग्राम बनाएंगे। अपने कामों से ब्रेक लें और पिया के साथ वक्त बिताएं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):जीवन भर के लिए कुछ यादगार पलों को आज अपने दिल मे समेट लें। सांसारिक जीवन के कार्यों के लिए अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते है। उस पर संदेह न करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): चाहत में नोकझोंक होती रहती है बस इन्हे गंभीर न होने दें और समय रहते ही अपने मतभेदों को दूर कर लें। धन के जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। भाई, बहन और पड़ोसियों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं। आप अपने साथी की और आकर्षित महसूस करेंगे और यह आकर्षण यौन संबंधी या किसी अन्य गतिविधि को लेकर भी हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रोमांस आपकी प्राथमिकता है और इसलिए अपने साथी से भावनात्मक और कामुक संतुष्टि की इच्छा होगी। अपनी इच्छाओं को दबाने की जगह अपने साथी से शेयर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें