फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 19 Jul 2024 06:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal- 19 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार साबित होगा। आपके रिश्ते आगे की तरफ बढ़ेंगे। रिश्तों को लेकर आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। रोमांस के लिए साथी संग बाहर घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके लिए प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। पूरे दिन आपके जीवन में कोई खास परिवर्तन नहीं देखने को मिलेगा। जो लोग किसी के संग प्रेम संबंधों में लिप्त हैं उनके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। प्रेम संबंधों में सुधार और खुशियों की प्राप्ति होगी। साथी को खुश करने का कोई भी मौका आप हाथ से नहीं जाने देंगे। जो जातक वैवाहिक जीवन में हैं उनको अपने साथी संग किसी योजना पर काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन प्रेम जीवन में कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। साथी संग कुछ झगड़े जैसे स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना होगा। मन में साथी के प्रति सच्ची भावना रखनी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको प्रेम जीवन में रोमांस के खास पल महसूस होंगे। साथी संग बहुत ही अच्छा समय बीतेगा। आप दोनों के लिए रिश्तों में परिवक्वता आएगी। वहीं जो लोग शादीशुदा है उन्हे अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके लिए प्रेम जीवन में दिन अच्छा बीतेगा। साथी आपकी अच्छी आदतों से खुश होकर आपके ऊपर भरपूर प्यार लुटाएगा। दिनभर रोमांस और रोमांटिक पलों का आनंद मिलेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपके लिए दिन प्रेम संबंधों में रोमांटिक और खुशियां ही खुशियां मिलेगी। प्रेम संबंधों में आपका रिश्ता पहले के मुकाबले और गहरा होगा। प्रेम जीवन में अच्छे अनुभवों की प्राप्ति होगी। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लिए प्यार के लिए दिन बहुत ही खूबसूरत रहने वाला है। जो लोग किसी से एकतरफ प्यार में वे आज आपने दिल की बात को साथी से शेयर कर सकते हैं। आपके प्रेम के प्रस्ताव को स्वीकार्य भी किया जा सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने साथी के साथ बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक माहौल का आनंद लेने में कामयाब होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। दापंत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी की भावनाओं का विशेष ख्याल आप रखेंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप अपने साथी के साथ बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक माहौल का आनंद लेने में कामयाब होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। दापंत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी की भावनाओं का विशेष ख्याल आप रखेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जो जातक किसी से मन ही मन प्यार करते हैं वे आज अपने प्यार का इजहार खुलकर करने में कामयाब रहेंगे। दूसरी तरफ से आपके प्रेम के प्रस्ताव को स्वीकार भी किया जा सकता है। आपके रिश्ते पहले के मुकाबले बेहतर रहेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेम संबंधों में कामयाबी का दिन साबित होगा। रोमांस के भरपूर मौके आपको मिलेंगे।आप अपने साथी संग प्यार के पलों को महसूस करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें