Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने ज़रूरी कामों या फोन कॉल आदि में व्यस्त रहेंगे। अपने दिल के हाथों खुद को असहाय महसूस करेंगे ऐसे में अपने साथी को लेकर पजेसिव होना कोई अनोखी बात नहीं है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज अपनी भावनाओं को समझें और आत्म-विश्लेषण करें। आप अब अपने लक्ष्यों के बारे में विस्तार से सोचेंगे और उन तक पहुँचने की योजना बनाएंगे। लोगों की बातों को सुनने की वजह अपने दिल की सुनें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रियतम के प्रति आपको सभी जिम्मेदारियों को पूरा करें तभी आप अपने जीवन में भी संतोष का महसूस करेंगे। अपने पति/पत्नी का दिल जीतने में कोई कसर न छोड़ें इसके लिए उन्हें उपहार दें या लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके लिए एक भावनात्मक दिन है और आप अपने प्रियजनों के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे जिससे आप स्वयं को उनके करीब महसूस करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): थोड़ा समय अपने शोना के साथ भी बिताएं और अपने प्यार की गर्मी का उन्हें अहसास कराएं। बिना ज्यादा सोचे समझे अपनी भावनाओं को ऐसे ही बहने दें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके और आपके पार्टनर के बीच के सम्बन्ध मजबूत होंगे। याद रखें प्रेम का संबंध हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर प्रेममय जीवन में समस्या है और आप उसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो शांत रहें और आपने पार्टनर को इसे सुलझाने दें। आने वाला समय शुभ है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दिल के मुद्दे को लेकर असुरक्षित महसूस करेंगे। रिश्ते में प्रेम को कभी कम न होने दें, इसके साथ ही विश्वास इसे और भी मजबूत करेगा। इस खास के लिए कुछ खास ज़रूर करें ताकि वो आपके जीवन में अपने महत्व को जान सके।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण कार्य में किसी सहायक की तलाश है और आपका लवर/जीवनसाथी इसमें आपका पूरी तरह से सहयोग करेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): एक छोटी और रोमांटिक यात्रा आपकी लव लाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी। छोटे भाई बहन या किसी खास रिश्तेदार से सोशल मीडिया, पत्र या फ़ोन के माध्यम से हुई बातचीत आपको खुश कर सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रोमांटिक लम्हें बिताने के लिए आज आपके पास सबसे बढ़िया दिन है। आपकी लवलाइफ शांतिपूर्ण है और आपका केयरिंग रवैया आपके साथी का दिल जीत चुका है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्ते को सुधारने के लिए कुछ ऐसा करें कि प्रेम कहानी एक रोमांटिक मोड़ ले ले। कार्यस्थल के दोस्तों के साथ समय बिताएं और विचारों को बांटें। आज आप नए दोस्त बनाना चाहते हैं जो आपकी मदद करें।