फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 November Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 17 Nov 2023 04:35 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
18 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) : आज आपके लिए खुशियों भरा दिन है, नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। आप अपने जीवनसाथी की अपने प्रति भावनाओं को अच्छे से समझेंगे औंका सम्मान करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके पति/पत्नी आपके लिए वो संपत्ति हैं जिनके बिना आप अधूरे हैं। आप इनसे बहुत प्रेम करते हैं लेकिन इसका इजहार भी ज़रूरी है। अपने पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर जाना आपकी केयर और प्यार को प्रदर्शित करेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): इस समय आप भावुक और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। आपका प्रेमी या प्रेमिका आपकी प्राथमिकता है जिसके साथ आज आप कुछ सुनहरे पल बिताएंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल(Cancer Love Horoscope): अगर कोई करीबी मित्र आपमें दिलचस्पी दिखाएं या फ़्लर्ट करे तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण है ही कुछ ऐसा। याद रखें प्यार का मरहम हर दर्द को दूर करता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल(Leo Love Horoscope): प्रेम के मामले में आप खुशकिस्मत हैं। आपका अनुभव आपकी भावनात्मक ताकत को बढ़ाएगा जिससे जीवनसाथी के साथ आपकी अंतरंगता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी उनके प्यार कि कद्र करें और उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने जीवनसाथी के साथ रहेंगे। आपके निस्वार्थ प्रेम, मुहब्बत और योग्यता को देख कर सब आपको सराहेंगे। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) : आज का दिन उत्तेजक और रोमांटिक है! भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मज़ा लेने का समय है जो आपके पास हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें। हो सकता है कि फूलों का एक गुच्छा आज आपका दिन बना दे।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपनी लव लाइफ के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे। प्रेमी युगलों के लिए आने वाले कुछ दिन अच्छे जायेंगे। अपने शौकों को नज़रअंदाज़ न करें, आप खुश रहेंगे तभी अपने प्रेमी या प्रेमिका को भी खुश रख सकेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके जीवन में नयी ताज़गी ले कर आया है। अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है। सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतज़ार की ज़रूरत है। आपके इंतज़ार का फल आपको बहुत जल्दी मिलेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने किसी बहुत ख़ास के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। प्यार और लगाव बस यही आपकी आवाज़ है लेकिन इन सब में अपनी प्राथमिकताओं को भी याद रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें