फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 November Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 17 Nov 2023 12:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
17 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लव लाइफ के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला साबित होगा। साथी संग मनोरंजन के कार्यक्रम बना सकते हैं। पूरा दिन रोमांस के पल मिलेंगे और रचनात्मकता की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  आज साथी संग रोमांस के भरपूर अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। जिस कारण से आपको अपने लव लाइफ और रोमांस से जुड़े मामलों में ज्यादा समय नहीं मिलेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज साथी के साथ आपको अपनी पूरी भावनाओं को व्यक्त करने का समय मिलेगा। साथी संग कुछ मतभेद उभर कर सामने आ सकता है। आपको अपने पार्टनर की बातों को ध्यान में रखना होगा। वहीं जो जातक विवाह योग्य हैं उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज रोमांस के लिए दिन अच्छा नहीं साबित होगा। आपके अपने पार्टनर संग किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकता है। किसी विषय पर बहस से रिश्तों में तनाव हो सकता है। वहीं जो वैवाहिक जीवन में उनके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप मासिक बजट और अन्य खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते है। दोनों साथ बैठकर विचार करेंगे तो हर मुश्किल का हल निकलेगा। आज आप भावनात्मक ज़रूरतों के मुकाबले भौतिक आवश्यकताओं पर अधिक ध्यान देंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): 
आज का दिन प्रेम के इजहार के लिए दिन अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी से पत्र या सन्देश के माध्यम से अपने प्रेम का इजहार करना आपको कुछ सुनहरे क्षण प्रदान कर सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): 
प्यार और रोमांस के लिए दिन आपका इंतजार कर रहा है। साथ संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको किसी विषय या मामले में गंभीरता से कोई भी निर्णय लेना होगा। किसी भी विषय को ऐसे ही न छोड़ें जब तक आप पूरा संतुष्ट न हों। जीवन में प्रेम, इसलिए आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  अपने गायन, फैशन या कला का प्रयोग करके भी आप अपने क्रश को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। किसी को प्रभावित करने के लिए आपका चेहरा या सुंदरता नहीं बल्कि आवाज़ ही काफी है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): 
आपको खुद पर भरोसा रखें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने दिल की बात सुनें। परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाएं, सब कुछ सही होगा। आज आप भावुक और विचलित हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope):  आज के दिन एक नई शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। करीबी व्यक्ति से मिला धोखा आपको परेशान कर सकता है किंतु आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अपने आकर्षण का प्रयोग करके नए दोस्त बनाएं। किसी परेशानी से बचने के लिए समझदारी से काम लें। आप यह बात अच्छे से जानते हैं कि अपने पार्टनर का हाथ थाम कर सारा जहां जीत सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कुछ समय अपने और अपने पार्टनर के बीच की गलतफहमियों को दूर करने में व्यतीत करें। आपकी भावनाएं आज आप पर हावी होंगी, जिससे कुछ उदासीन महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें