फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 18 Mar 2023 10:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
18 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपनी बेजान ज़िन्दगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व के साथ साथ अपनी सूरत पर भी ध्यान दें। रोमांस में आई समस्याओं को आप आपसी तालमेल से दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):काम में बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। आज आप किसी खास के लिए प्रेम भरी भावनाओं का अनुभव कर सकते है। आप दोनों अपने जीवन के हर अनुभव को शेयर करें और इससे आपका रिश्ता और भी निखरेगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने दिल के करीबी के लिए कुछ भावुक भी महसूस कर सकते है। अपने रिश्तों को सोच समझ कर चुने और जिन्हे चुने उन रिश्तों को जीवन भर निभाएं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर कोई नयी शुरुआत करनी है तो आज का दिन बेहतरीन है फिर वो बात चाहे नए रिश्ते की हो या नए व्यवसाय की। साथी के साथ बनाई भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है। आज जहाँ भी जायेंगे, सफलता आपके साथ होगी। आपका पार्टनर आपसे बहुत उम्मीदें रखता है और आप भी इन्हे पूरा करने में पूरी जान लगा देंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका आत्मविश्वास आपके रिश्ते को रंगीन करने में जादू जैसा काम कर सकता है। अगर रिश्ता नया है तो उसे अतिरिक्त समय दें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):यह समय है अपने ड्रीम को पूरा करने का। प्रेम के मामले में आप बहुत गंभीर हैं और भविष्य में अपने गुणों के कारण आपका पार्टनर आप पर अधिक विश्वास करेगा। आज किन्ही कारणों से जेल या अस्पताल भी जाना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज कुछ रोचक और शिष्ट लोगों का आपके जीवन में आगमन हो सकता है जो प्रभावित करेंगे। अपने सोलमेट का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने रोमांटिक जीवन को महकाने के लिए अभी कुछ खास प्रयास कर के अपने प्रिय को खुश करें। किसी क़रीबी की बीमारी, दुर्घटना इत्यादि आपको झटका दे सकती है। सोलमेट के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका जीवन रोमांस से लबालब है और आज अपने प्यार का इजहार करने के लिए उपयुक्त दिन है। पेशेवर मामलों को छोड़कर भावुकता आपके लिए प्रथम पायदान पर होगी। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अब सिर्फ अपने पार्टनर की इच्छाओं के बारे में जानना चाहते है इससे आप दोनों कामुक और आध्यात्मिक रूप से एक दूसरे के करीब आ जायेंगे ।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नया वातावरण आपको नए लोगों से मिलाएगा जो पूरा जीवन आपका सहयोग करेंगे। क़ानूनी समझौतों या टाईअप की संभावना है। किसी करीबी मित्र से फिल्म देखने या घूमने का आमंत्रण मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें