फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 October Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 17 Oct 2023 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 October Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए व्यस्त दिनों में से एक है जब आपको अपने प्रेम जीवन या रोमांस के लिए समय नहीं मिल पायेगा। विवाह योग्य लोगों के ग्रहों में अभी कुछ समय इंतज़ार करना लिखा है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): भाई बहन या अपने लवर के साथ बहस होने की भी संभावना है। नए रिश्तों को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन किसी तरह का कोई वादा न करें। आज आपके सितारे कुछ अद्भुत रोमांटिक पलों की ओर इशारा कर रहे हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने वर्तमान संबंध को लेकर आप कुछ दुविधा में हैं। अपनी साथी की ज़रूरतों को जानें ओर उसके बाद उन्हें पूरा करें। एक सफल रिश्ते का यह आसान उपाय है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस समय धार्मिक झुकाव के कारण आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले हैं जिससे आपकी लवलाइफ और भी विकसित होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज कर रहे हैं। लोगों की बातों को सुनना और उनकी मदद करना जैसे गुण आपके लिए निजी और कार्यस्थल दोनों में फायदेमंद हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  सपने देखने और उन्हें पूरा करने का उत्साह भी आपमें भरपूर है। आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपके ग्रह बता रहे हैं कि अभी प्यार का नशा आपके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अपने रिश्ते को रहस्य न बना रहने दें बल्कि अपने परिवार को इसके बारे बताएं, सब कुछ आपके मुताबिक होगा। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर सफर करने का सोच रहे हैं तो उसमे गड़बड़ी की संभावना है। अपने घरेलु मामलों को सुलझाने और आराम करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  जब आप अपने सपनों को साझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे तो आपके सपने सच होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। आप दोनों का भविष्य उज्ज्वल है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):पति/ पत्नी के रिश्ते में केवल प्यार ही नहीं बल्कि विश्वास और सम्मान की भी आवश्यकता होती है। अगर आप अपने जानू के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो यह समय आपकी लव लाइफ के लिए संघर्ष भरा हो सकता है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का मज़ा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं। पूरी तरह से इसका मज़ा लें बस बिना वजह की किसी भी बहस में न पड़ें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। चाहे आप कितने भी व्यक्त हों अपने प्रिय को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें, इसके लिए प्यार भरी मुस्कान ही काफी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें