फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 17 May 2024 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : अमरउजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  जो लोग अपनी साथी से मन की बात को शेयर करना चाह रहे हैं वे अपनी दिल की बातों को व्यक्त करने में अधिक समय न लें। आज के दिन को रंगों ने भरने के लिए किसी रोमांटिक फिल्म का कार्यक्रम बन सकता हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन प्रेम प्रसंग में लगे जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल के तारों को छेड़ देंगी। एक दूसरे से चाहत में नए रंग भर देती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो अपने दिल की बात बताने में देरी न करें। प्रियजन आज आपसे स्नेह और देखभाल की उम्मीद कर सकते है इसलिए उनके साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंध आपके मजबूत होंगे। आपका जीवनसाथी पूरी तरह से आपके प्रति समर्पित है और हमेशा आपके साथ रहने वाला है। आज जीवनसाथी की मधुरता आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएंगी और आप अपने आपको सबसे भाग्यशाली मानेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  किसी की प्रेम भरी बात आपके दिल में जगह बनाने में मदद कर सकती है। आपके व्यक्तित्व से कोई आपकी तरफ आकर्षित तो हो जायेगा किंतु आपकी भावनाएं उन्हें आपके बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देंगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ बनाए किसी प्रोग्राम में विलंब होगा जिससे आप दोनों के बीच में मतभेद हो सकते हैं। यह परेशानियां भी चिंता का विषय हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने रोमांटिक संबंध में कुछ बदलावों को महसूस करेंगे। आपका साथी आपसे अनुराग की चाहत रखता है इसलिए आप उसके साथ रोमांटिक डिनर की योजना बनाएं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। प्रेम मे डूबने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला होगा।  अपने जोड़ीदार की बातें ध्यान से सुने और उन्हें समझें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपनी चाहत को व्यक्त करने के लिए स्वयं शुरुआत करें, न की अपने क्रश की और से पहल की प्रतीक्षा करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  अपने विचारों को व्यवस्थित करने के लिए आज का समय बढ़िया है। आपके नम्र मिजाज के आगे बड़े-बड़े अहंकारी ढेर हो सकते हैं, इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): बातचीत करते करते आज आप काफी जोश से भर सकते हैं और प्रेमी के साथ रोमांस में बिजी रह सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों का मुख्य आधार कम्युनिकेशन्स ही हैं चाहे वह किसी भी रूप में हो।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रयोगों पर कुछ समय के लिए अंकुश लगाएं और प्रेमी की कोमल भावनाओं को आहत होने से बचाएं। प्रेम संबंधों में नित नए अनुभव और प्रयोग करना आपकी एक आदत सी बनी हुई होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें