Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): नेटवर्किंग के इस दौर में हर मौके का फायदा उठाएं और नए दोस्त बनाएं। आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता उतना ही फ्रेश और जीवंत है जितना पहले था
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा प्यार की दो बातें सुनने और कुछ सुनाने की होगी। आप अपने प्रियतम के साथ समय बिताना चाहेंगे जैसे कोई फिल्म देखना, डिनर पर जाना या लॉन्ग ड्राइव।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका रोमांटिक जीवन प्यार के फूलों से महक रहा है बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि किसी भी चीज़ की अधिकता भी कष्टप्रद हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए व्यस्त दिनों में से एक है जब आपको अपने प्रेम जीवन या रोमांस के लिए समय नहीं मिल पायेगा। विवाह योग्य लोगों के ग्रहों में अभी कुछ समय इंतज़ार करना लिखा है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): भाई बहन या अपने लवर के साथ बहस होने की भी संभावना है। घरेलू मामले आज आपकी प्राथमिकता सूची में पहले स्थान पर हैं। अब आप अपनी लव लाइफ की नींव को और भी मजबूत करना चाहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले हैं जिससे आपकी लवलाइफ और भी विकसित होगी। अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज कर रहे हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अनपेक्षित कॉल और ईमेल आज आपको व्यस्त रखेंगे और इससे आपका रोजाना का काम भी प्रभावित होगा। अगर आप सिंगल है तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके ग्रह बता रहे हैं कि अभी प्यार का नशा आपके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अपने रिश्ते को रहस्य न बना रहने दें बल्कि अपने परिवार को इसके बारे बताएं, सब कुछ आपके मुताबिक होगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका जोड़ीदार आपसे आर्थिक के साथ साथ भावुक सुरक्षा भी चाहेगा। अपने वादों को पूरा करने का समय आ गया है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्तों में किया गया थोड़ा थोड़ा निवेश भविष्य में भरपूर लाभ देता है। आज बिना किसी देर के अपने दिल की बात को जुबां पर ले आएं, काम बन जायेगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप अपने पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो यह समय आपकी लव लाइफ के लिए संघर्ष भरा हो सकता है। नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होगा, किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से पहले दो बार सोच ज़रूर लें। आज कुछ ऐसा करें कि आपकी प्रेम कहानी एक रोमेंटिक मोड़ ले लें।