लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंध जीने वाले लोगों को आज अपने प्रेमी संग कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। अपने जीवनसाथी से खुलकर बात करें, क्योंकि वह अन्य व्यक्ति दिल से आपका भला नहीं चाहता।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन आपकी अपने प्यार की खोज में सफलता मिल सकती है।पार्टनर की खोज आपकी पूरी हो सकती है। वहीं दो अकेलों के बीच मुलाकात बढ़ने की पूरी संभावना है। निराश ना हों, लोगों से मेल-जोल करें, पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपका है। प्रेम संबंधों में आपका दिन रोमांटिक रहेगा। अपने प्रेम संबंध के विकास पर ध्यान दें। आपका ध्यान कई दिशाओं में बंटा हुआ है, किन्तु इस समय सभी प्रयास अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने में लगाने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको प्यार और रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। इस रिश्ते को निर्णायक रूप देने की कोशिश की जा सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं उनके लिए दिन रोमांटिक रहेगा। इससे अलावा दंपति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। इस समय का आनंद उठाने के आप हकदार हैं, इसलिए खुलकर मौजमस्ती करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिनसाथी के प्रति आपकी भावनाएं विकसित होगी। आप प्रेम से भरे हुए हैं, केवल साथी से मिलकर उपयुक्त माहौल में अपने दिल की बात बताने की आवश्यकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): धोखा मिल भी सकता है।प्रेम में धोखाधड़ी होने की संभावना बनती नजर आती है और साथ ही काफी सारे खर्चे भी होते दिख रहे हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने गुणों को पहचानकर और आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। अपने को किसी के सामने प्रस्तुत करने से मत घबराइए। आपको हैरानी भरा सुखद एहसास हो सकता है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने का है। अगर आप उसके प्रति शंका में हैं तो यह मन में साफ कर लें कि आप क्या चाहते हैं और अगर आपका निर्णय हो जाय तो उसे सार्वजनिक किया जा सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दिल की गहराइयों से अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, जिससे आप दोनों और नजदीक आ सकें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आपका पार्टनर भी शुरुआती शर्म के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा और आप दोनों सकारात्मक भावनाओं में बहते रहेंगे।