फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 17 April 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 17 Apr 2023 06:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 April Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांटिक रिश्तों में नयी जान लाने के लिए किसी सरप्राइज  की योजना बनाएं या अपने पार्टनर को कोई उपहार दें। कार्य स्थल पर आपके सहयोगी आपकी परेशानी की वजह बन सकते हैं,इसलिए ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपनी लव लाइफ में उत्तेजना लेन के लिए अपने रूप को निखारना भी अच्छा विचार है। आप हमेशा गलतियों को सुधारने की कोशिश करते है। आज आप अपने नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती। गलतफहमियों को आपने प्यार के बीच में न आने दें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर कोई नयी शुरुआत करनी है तो आज का दिन बेहतरीन है फिर वो बात चाहे नए रिश्ते की हो या नए व्यवसाय की। साथी के साथ बनाई भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है। आज का दिन नयी दोस्ती और अच्छे संबंधों को अनुभव करने का दिन है। आपके विरोधी भी आज आपको सराहेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): ऐसे में अपने जीवनसाथी को न भूलें क्योंकि वो आपको जीवन के हर रास्ते पर प्रोत्साहित करेगा। उसे अपने प्यार की निशानी भी दें, इससे आपके बीच का विश्वास और अंतरंगता बढ़ेगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):यह समय है अपने ड्रीम को पूरा करने का। प्रेम के मामले में आप बहुत गंभीर हैं और भविष्य में अपने गुणों के कारण आपका पार्टनर आप पर अधिक विश्वास करेगा। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका करिश्मा, योग्यता और गुण पुरे आकर्षण में हैं। आपके कौशल के कारण आपका हर काम अच्छे से पूरा होगा। खुले विचारों वाले और दूरदर्शी बनें। किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):रोमांस के लिए आज का समय बेहतरीन है जहाँ आपका कोई खास संबंध बनेगा। रिश्तों का महत्व आपके अधिक कोई नहीं समझता और इसके लिए आप नेटवर्किंग का पूरा उपयोग करते हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपके दिल के करीबी या शुभ चिंतक से कोई बहस न करें। कोई यात्रा, समारोह या पार्टी आज आपके कार्ड में है। नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्ते में नयी जान डालने के लिए आज का समय अच्छा है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपनी बेजान ज़िन्दगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व के साथ साथ अपनी सूरत पर भी ध्यान दें। रोमांस में आई समस्याओं को आप आपसी तालमेल से दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): काम में बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। आज आपका ध्यान पूरी तरह से आपके ज़रूरी कामों पर है और आपकी मेहनत के संतोषजनक परिणाम मिलने वाले है। मुसीबतों का डटकर सामना करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें