फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 August Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 16 Aug 2023 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने व्यस्त कार्यक्रम में अपने साथी के लिए ज्यादा से ज्यादा से समय निकाल पाएंगे। साथी का विशेष ध्यान रखने में आपको कुछ रोमांटिक होना पड़ेगा। आज का दिन केवल आपका है, दिल खोलकर इसे जीएं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छे तरीके से पेश आना होगा। आपका आज का दिन शुरू हो रहा है आशावादी दृष्टिकोण से, जिसमे आपको अपने चारों तरफ चमत्कार देखने को मिलेंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने साथी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं इसलिए आपके बीच का अटूट बांड किसी भी कीमत पर नहीं टूट सकता। आप दोनों की कोशिशों से आपका बोरिंग जीवन एक्ससाइटमेंट की खुशबू से सराबोर हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने रिश्ते को लेकर आज आप स्वयं को भाग्यशाली मानेंगे। आपका आज का दिन अच्छे से शुरू हो रहा है आशावादी दृष्टिकोण से, जिसमे आपको अपने चारों तरफ चमत्कार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने साथी को प्रभावित करने के लिए आप कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं हैं, आप जैसे हैं वैसे ही उन्हें पसंद हैं बस आप उन पर भरोसा करें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने गुप्त रिश्ते को दुनिया के सामने लाने के लिए यह उचित समय है। आपका पार्टनर समझदार है इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी भी सुखद है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने पुराने दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बन सकता है। ज़िंदादिली जीवन को स्पाइसी बनाती है और इससे आप खुद को अपने साथी के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  सामान्य जीवन में आयी बाधाएं आपकी लवलाइफ को प्रभावित नहीं कर सकती। अपने रिश्ते को विकसित करने के लिए अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद ज़रूरी है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कोई बढ़िया सा पकवान बनाकर या अपने कोई रोमांटिक गाना गुनगुना कर आप जीवनसाथी के दिल में जगह बना सकते हैं। कम महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़कर प्राथमिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आर्थिक रूप से भी आपको फायदा होगा। व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, फिर भी आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने साथी के कारण ही आपका जीवन गुलजार है जो आपको खुश और शांत रखता है। प्रेम जीवन में आई समस्याओं का सामना पूरे दिल से करें और अपने बीच की गलतफहमियों को जितनी जल्दी हो सके दूर कर लें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका दोस्ताना और सहनशील रवैया सबका दिल जीत लेगा। अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें