फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 15 September: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 15 Sep 2023 12:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Love Rashifal:  चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि के जातकों के मन में आज प्रेम की भावनाओं का उबाल रहेगा। रोमांस का दायरा पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगा। पार्टनर संग अपने रिश्तों को पहले से मुकाबले अधिक अहमियत देने में कामयाब रहेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपकी मुलाकात किसी आकर्षक व्यक्ति के साथ हो सकती है। यह मुलाकात आपके मन में प्रेम की कुछ तरंगे पैदा करेंगी। भावनात्मक रूप से साथी के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।
 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  साथी संग पूरा दिन रोमांस और मजे के साथ बीतेगा। रिश्तों में खुशहाली और सकारात्मक का भाव रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथी के साथ खुलकर अपने विचारों को शेयर करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पार्टनर के साथ किसी  मुद्दे को लेकर तनाव बढ़ सकता है। धन के मामले में खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपके लिए आज का दिन तनाव रहित और खुशहाली से बीतेगा। प्रेम करने वाले जातकों को अपने साथी संग भरपूर रोमांस का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज प्रेम के रिश्तों में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर साथी संग वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है और इस स्थिति से बचना और निकलना होगा। तभी आगे रिश्ता चल पाएगा। पार्टनर को ठंडे दिमाग से आपको समझना होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अपनी पार्टनर की सहमति लेना आवश्यक है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपकी सभी तरह की प्रेम की इच्छाएं पूरी होंगी। रिश्तों में प्यार परवान चढ़ेगा। वहीं जिन प्रेमी जोड़ियों के रिश्तों में कठिनाईयां आ रही है वह दूर होंगी। प्यार एक अच्छा एहसास है जिसे आपको संभालकर चलना होगा। आज आपके पार्टनर का व्यवहार आपको चौका सकता है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  जो लोग प्रेम में हैं उनके लिए आज आपने साथी की किसी बात का ध्यान से सुनना होगा। रोमांस के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज रिश्तों में प्यार पहले से ज्यादा मजबूत होगा। पिछले सभी गिले शिकवे भुलाकर आप साथी के साथ सदभावना से रहना चाहेगें और अपनी रात को रंगीन बनाने के सभी इंतजाम भी आप कर सकते हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने इमोशन्स को बस थोड़ा सा थामकर रखें क्योंकि प्रेमी से मिलते ही सारे इमोशन्स रोके ना रुकेंगे और दोनो ही इसमें पूरी तरह से बह सकते हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अकारण ही परेशानियां बनी रह सकती हैं। आज दोनों के मध्य मतभेद पैदा होने की नौबत आ सकती है। आप दोनों ही अपने-अपने तर्क पर अड़े रह सकते हैं और एक-दूसरे की बात को बराबर काटने का प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप किसी के साथ प्रेम संबंधों में बंधे हुए हैं तो उन्हें लेकर कुछ परेशानी वाला दिन हो सकता है। आपको साथ से मिलना है तब खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर आलिंगन करने का प्रयास ना करें, परेशानी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें