फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 15 Nov 2024 05:50 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
15 November Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह दूर होगी। सिंगल लोगों के लिए कोई विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता जीवनभर साथ देगा। इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। मन की बात साझा करने के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको दिल की गहराइयों से अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। इससे आपके वैवाहिक जीवन में अच्छा बदलाव आ सकता है।  घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जहां आप दोनों के रिश्ते की तारीफ होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खट्टी मिट्ठी नोकझोंक हो सकती हैं। आज आपकी क्रश से भी बात हो सकती है, जिससे दोनों में बातचीत का दायरा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी डिनर डेट पर जाएंगे। यहां आप दोनों पुरानी बातों को याद करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगी। आज का दिन लव लाइफ को और मजबूत करेगा। सिंगल लोगों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपसे खास दोस्त मिलने आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जो लोग वैवाहिक जीवन में है उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ के कारण आज किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। परिवार के लोग आपके रिश्ते की मिसाल देंगे। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह दूर होगी। आप जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते है। इस दौरान किसी पुरानी बात को याद करते हुए आप उन्हें कोई उपहार भी देंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पत्नी आपकी भावनाओं की इज्जत करेगी। विश्वास आप दोनों के रिश्ते की पहचान होगी, जो दूसरे के लिए मिसाल है। क्रश से चल रही बात एक नया मोड़ ले सकती है। इसलिए धैर्यवान रहे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ या जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनाने में आप पूरा योगदान देंगें। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है, जो आपको पसंद आएगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से भी मिलेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए यह समय चुनौती भरा रहेगा। आपको किसी से कोई भी बात कहने से बचना होगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए साथी के साथ घूमने जाएंगे। इस दौरान आपको भी किसी उपहार की प्राप्ति होगी। सिंगल लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। कोई खास जीवन में दस्तक देगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। आप दोनों का साथ एक दूसरे की ताकत है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें