फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अब कुंभ राशि में चलेंगे सीधी चाल, जानें किसके लिए रहेंगे शुभ और किसके लिए अशुभ ?

Thu, 14 Nov 2024 03:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

साल के अंत से पहले शनि मार्गी होने वाले हैं। शनि 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं।
विज्ञापन
1 of 11
शनि 15 नवंबर से मार्गी होने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
Shani Margi 2024:  शनि न्याय और कर्मकारक ग्रह माने जाते हैं। यह जातकों को अच्छे कर्म करने पर अच्छा फल और बुरे कर्म करने पर बुरा फल प्रदान करते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव आम लोगों के जीवन से लेकर देश-दुनिया पर पड़ता है। शनि ढाई वर्षों में राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होते हैं, जिसका प्रभाव भी पड़ता है। शनि 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं। शनि जब भी अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं तो ज्यादातर राशियों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं, हालांकि कुछ राशि वालों के लिए शनि की चाल परेशानियां भी लाती हैं। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने पर शुभ और अशुभ प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
शनि कुंभ राशि में मार्गी- इन राशियों के लिए शुभ 
मेष
शनिदेव 15 नवंबर 2024 को आपके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे। शनि की चाल में यह परिवर्तन शुभ प्रभाव डालेगा। करियर और व्यापार में तरक्की के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनि की मार्गी चाल से आपके धन, सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ 
आपके लिए शनि मार्गी दसवें भाव में होंगे। आपके जीवन में खुशहाली और धन का आवागमन बना रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जीवन में संपन्नता आएगी। नौकरी में नए-नए मौके प्राप्त होंगे। किसी योजना में आपकी भागदारी सुनिश्चित होगी जहां से अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाबी मिलेगी। 

4 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आपकी राशि में शनि देव नवम भाव में 15 नवंबर के बाद से मार्गी होंगे। सफलता प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। सभी तरह के इच्छाओं की पूर्ति शनि के मार्गी होने पर आपको मिलेगी। आपके लिए भाग्य का दरवाजा अब खुलेगा। छात्रों का उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

5 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरी और व्यापार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपके शत्रु की हार होगी। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। शनि का मार्गी होना आपकी आर्थिक स्थिति को पहले के मुकाबले मजबूती प्रदान करेगा। 
विज्ञापन

6 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि में शनि योगकारक और उच्च के होते हैं। शनि आपके यहां से पांचवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नई योजनाएं अब कामयाब होंगी। आय के साधनों में वृद्धि और भाग्य प्रबल रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ साबित होगा। आपकी कुंडली में शनि तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आने वाला समय आपके लिए आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार और दोस्तों का अच्छा साथ मिलेगा। 

8 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आपके प्रयासों से जो रूके हुए काम हैं वह पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी क्षमता से कई गुना लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। जो लोग खुद का कोई व्यापार करते हैं उनके लिए शनि अच्छा लाभ दिलाने में मदद करेंगे। परिवार में शांति और रिश्तों में मिठास रहेगा। 
 

9 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
शनि कुंभ राशि में मार्गी- ये राशि वाले रहें सावधान
कर्क 
कर्क राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। शनिदेव आपके सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव यहां से आपके लाभ के अवसरों में कमी और परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए कार्यक्षेत्र में अवसरों की कमी आएगी। धन हानि की संभावना है। करियर और कारोबार में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। छोटी-मोटी दुर्घटना के संकेत हैं। 

10 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि सातवें भाव में मार्गी होंगे। आने वाला समय आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव अधिक रहेगा। नौकरी में बार-बार बदलाव आपके लिए अच्छा नहीं होगा। वहीं जो लोग खुद का व्यापार करते हैं उनके लिए शनि का मार्गी होना शुभ नहीं कहा जा सकता है। आने वाला समय आपके लिए अच्छा नहीं होगा। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

11 of 11
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के लिए शनि का मार्गी आपके लग्न भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपकी सेहत संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। काम के चलते आपको कुछ चिंताएं घेरे रह सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपको इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। आपके लिए आने वाल समय मेहनत करने वाला होगा। आपको कार्यो में सफलता जल्दी नहीं मिलेगी। आय में कमी भी आ सकती है।

वृश्चिक और मीन राशियों पर शनि के मार्गी होने का प्रभाव मिलाजुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें