फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें अन्य राशि वालों का लव राशिफल

Tue, 15 Jul 2025 06:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal Today 15 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
15 July Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 15 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। अगर आप किसी रिश्ते में है, तो उसे बेहतर बनाने के लिए सभी प्रयास सफल होंगे। लेकिन आप सिंगल हैं, तो कोई खास व्यक्ति आपके करीब भी आ सकता है। इस दौरान पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव और बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। अगर किसी से मन की बात साझा करनी हैं, तो दिन उचित रहेगा। प्रिय से रोमांटिक मूड का तोहफा मिल सकता है। आप रिश्ते में आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के लोगों के प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। आज आप अपने रिश्तों में तर्क और सवाल-जवाब का अधिक प्रयोग करेंगे। अपने साथी के साथ संवाद बनाए रखें। इसके अलावा जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान भी करें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों में खटपट होने से तनाव रहेगा। यदि साथी की ओर से आपको अशुभ समाचार मिला था, तो आज उसपर बात कर सकते हैं। आपकी और आपके पार्टनर की भावनाएं एक-दूसरे से मेल नहीं खा सकती है, इसलिए धैर्यवान बने रहें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): विवाह के लिए योग्य वर का प्रस्ताव आ सकता है। घर में आप अपने साथी की बात भी बता सकते हैं। नए दोस्त बनाने के बाद अपने पुराने करीबी दोस्तों की उपेक्षा न करें। इस दौरान सिंगल लोगों की उनकी क्रश से भी बात बन सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी को अच्छा महसूस कराने के लिए आप और वो डिनर पर जाएंगे। इस दौरान सोलमेट के लिए उपहार लेंगे। इस दौरान अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। पुरानी बातों को याद करके आप और जुड़ाव महसूस करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके लिए दिन शुभ रहेगा, क्योंकि किसी खास की आज दस्तक हो सकती है। ये नया रिश्ता जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आप साथी से अपने प्रेम का इजहार भी करेंगे। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप पहले प्रेम में धोखा या बुराई झेल चुके हैं, तो किसी नए रिश्ते में आना अभी सही नहीं है। आप खास दोस्त की सहायता से स्वयं पर काम करेंगे। शादीशुदा लोगो डिनर पर जा सकते हैं। रोमांस के अवसर मिलेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी रोमांस और प्यार का माहौल रहेगा। इस दौरान सिंगल लड़कियों को उनका बचपन का दोस्त प्रपोज भी कर सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के प्रेमी जोड़ों को आज प्यार के इजहार के कई अवसर मिलेंगे। आप दिल से अपनी वो सभी बातें निकालेंगे, जो साथी के लिए सोच कर रखी हुई थी। वहीं जो लोग पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता और मजबूत होता जाएगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके लिए दिन समस्याओं भरा हो सकता है। रिश्ते में किसी का आना तनाव का बड़ा कारण रहेगा। आपके मन की बातें दोस्तों और परिवार को बताकर चलें। अपनी और अपने साथी की भावनाओं पर पुनर्विचार करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों की साथी से लड़ाई हो सकती है, जिससे घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। लेकिन आप दोनों के रिश्ते की पहचान भरोसा है, इसलिए धैर्यवान रहें और वाणी का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें