फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 July Ka Love Rashifal:जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 15 Jul 2023 08:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
15 July Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप कोई नया रिश्ता चाहते हैं तो यह समय आपके लिए चमत्कारों भरा है क्योंकि आपके सितारों के अनुसार जल्द ही आपके विवाह की संभावना है। अपने जो भी भविष्य के सपने देखें हैं, वह ज़रूर सच होंगे। अ
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): उदास या अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जो आपके जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, उसकी चुलबुली बातें आपको सबकुछ भुला देंगी। अच्छे प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयास और मेहनत करना ज़ारी रखें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके साथी के काम में व्यस्त होने के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। आप यदि फ़िलहाल सिंगल हैं और किसी के जीवन में खास जगह बनाना चाहते है और चाहते हैं कि कोई आपका ख्याल रखे तो आपको प्यार की कला सीख लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप आज डिवाइन लव को महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में डिप्लोमेट होना बेहद ज़रूरी है। नए अनुभवों के लिए कुछ अलग करने से पीछे न हटें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अचानक कोई अलगाव भी आपको प्रभावित कर सकता है जीवन के इस मनोरम चरण में आप स्वयं को उत्साहित और भाग्यशाली महसूस करेंगे। अनुराग के इस अद्भुत समय में आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेमी के साथ समय बिताने का लुत्फ़ लेंगे और उसके लिए कुछ अलग कर सकते है। अपने रिश्ते की कद्र करें, अपने पार्टनर को वक्त दें और उसे प्यार का अहसास कराएं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी चाहत को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करें, जैसे लॉन्ग ड्राइव पर जाना या अपने साथी के पसंद का खाना बनाना। बस जीवन का मज़ा लेने के लिए जुए और गलत आदतों से दूर रहें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज अपनी भावनाओं को समझें और आत्म-विश्लेषण करें। आप अब अपने लक्ष्यों के बारे में विस्तार से सोचेंगे और उन तक पहुँचने की योजना बनाएंगे। लोगों की बातों को सुनने की वजह अपने दिल की सुनें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने प्रियतम से बढ़ती नजदीकियों के कारण आपको ऐसा लग रहा है जैसे आप स्वर्ग में हैं। बेहतरीन रोमांटिक जीवन के लिए एक दूसरे से अपने विचारों को शेयर करें। नृत्य, संगीत या संचार से भी भावनाओं को व्यक्त किया जा सकता है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): छोटी यात्राओं की संभावना है। आज आपके लिए एक भावनात्मक दिन है और आप अपने प्रियजनों के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे जिससे आप स्वयं को उनके करीब महसूस करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके विरोधी चाहे कुछ भी कर लें लेकिन आपके उत्साह को कम नहीं कर सकते। आपका परिवार आपके साथ है और प्रेम जीवन भी समृद्ध है। साथ में किया सफर आपके प्रेम की आग को और अधिक भड़का सकता है इससे आप एक दूसरे से दूर रहने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए चिंताजनक है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। आपके कौशल और दक्षता के बारे सब जानते है लेकिन लोगों का नजरअंदाज करना आपको ठेस पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें