Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार में मिला धोखा आपको तन्हाई या अकेलेपन की तरफ ले जाएगा। आपके दोस्त और परिवार इस स्थिति से बाहर आने में आपकी मदद करेंगे। रिश्ते में हैं तो अपनी स्वीटहार्ट को लुभाने के लिए आज से अच्छा समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने प्यार को एक खास सरप्राइज न भूलें इससे आपका दिन ख़ूबसूरत बनेगा। आपका और आपके स्वीटू का रिश्ता उतना ही फ्रेश और जीवंत है जितना पहले था। इसे ऐसे ही बनाएं रखें और कुछ नया करते रहें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अब वो पल आ चुका है जब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना है। आज आप जो चाहेंगे वही पाएंगे। अपने स्पेशल दोस्त के साथ बैठ कर भविष्य की बात करने से अधिक रोमेंटिक और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए व्यस्त दिनों में से एक है जब आपको अपने प्रेम जीवन या रोमांस के लिए समय नहीं मिल पायेगा। विवाह योग्य लोगों के ग्रहों में अभी कुछ समय इंतज़ार करना लिखा है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप खुशियों और संतुष्टि का समान रूप से अनुभव करेंगे। अपनी भावनाओं को विनम्रतापूर्वक तरीके से व्यक्त करें इससे आपको अपने बीच के मतभेदों को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज कर रहे हैं। जीवन के अच्छे पहलुओं पर नज़र डालें और उसके बाद अपने भविष्य की तैयारी शुरू करें। अपने पार्टनर के साथ कुछ फुर्सत के पल बिताएं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दोनों साथ में कोई फिल्म देखें, लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ या कॉफ़ी पियें। इस समयअपने साथी को रिझाने के लिए वो सब कुछ करें जो आपके रिश्ते ने नयी जान डाल दे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके ग्रह बता रहे हैं कि अभी आप प्यार में हैं। अपने रिश्ते को रहस्य न बना रहने दें बल्कि अपने परिवार को इसके बारे बताएं, सब कुछ आपके मुताबिक होगा। अगर सफर करने का सोच रहे हैं तो उसमे गड़बड़ी की संभावना है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपके दोस्त आपके जीवन की वो संपत्ति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। दोस्त आपके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको प्रेरित करते है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):किसी खास के लिए भी समय निकाले और उसके साथ अकेले कहीं दूर जाएँ निसंदेह आपको कुछ गुदगुदाते हुए पल मिलेंगे। अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास सोचें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति/ पत्नी के रिश्ते में केवल प्यार ही नहीं बल्कि विश्वास और सम्मान की भी आवश्यकता होती है। अगर आप अपने पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो यह समय आपकी लव लाइफ के लिए संघर्ष भरा हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा। आज आप हर काम में जान लगा दें इससे आपका कल बेहतर बनेगा। याद रखें प्रेम जीवन दोनों के विश्वास , प्रेम और मेलजोल से आगे बढ़ता है