फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 September Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 13 Sep 2023 05:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव और रिलेशन के मामले में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती है जो आपके लिए अच्छी तो होगीं लेकिन आपको इनकी उम्मीद ना होने से हैरानी होगी। प्रेम संबंधों के साथ आपको अन्य लोगों के साथ मिलकर कुछ काम करना पड़ सकता है। आप किसी को भी नाराज ना करने के चक्कर में खुद परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):किसी से आज प्यार का पैगाम मिल सकता है। अचानक मिले प्रेम प्रस्ताव से आप हैरान परेशान होंगे,समझ नहीं पाएंगे कि ऐसे में क्या फैसला लिया जाए। आप दूसरों को सदा ही खुश देखना चाहते हैं इसलिए असमंजस में पड सकते हैं कि क्या कदम बढाया जाए या नहीं। अपने दिल की आवाज सुने और दूरदर्शिता का परिचय दें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आपके लिए दिन अनुकू्ल नहीं कहा जा सकता है। आपको मानसिक तनाव बना रह सकता है और इसी मानसिक तनाव के कारण आपका मन किसी भी काम में नहीं लग पाएगा। मूड खराब करने से अच्छा है कि आप अपने को किसी काम में व्यस्त रखें और बेकार की बातें ना सोचें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि घर में विवाह की बात चल रही है तब आपको अपने प्रेमी के विषय में सब बता देना चाहिए। आपने अभी हिम्मत नही की तब आप कभी भी यह बात परिवार वालों को बता नहीं पाएंगे। अपने घरवालों से एक बार बात अवश्य करें क्योंकि आपके बोले बिना वह आपके मन की बात नहीं समझ पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):किसी बात के चलते आपसी तनाव बढ सकता है और इसका कारण आपकी मनमानी करना भी हो सकता है। अच्छा भला चलता रोमांस आप दोनों अपनी जिद के कारण खतरे में डाल सकते हैं। आप दोनों में से किसी एक को तो पहल करनी ही पडेगी अन्यथा आपके प्रेम संबंध खटाई में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है और आप प्रेमी के साथ अपनी शाम को रंगीन बना सकते हैं। पिछली सभी बातों को भुलाकर एक बार फ़िर आप मस्ती के मूड में बने रहेगें। आपका प्रेमी भी आपका साथ देगा और माहौल को रोमांटिक बनाने में पहल भी कर सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आपका मन थोडा व्याकुल सा रह सकता है और आपकी माताजी अथवा मां समान किसी महिला का आपकी लव लाईफ़ में हस्तक्षेप हो सकता है। आपको यह हस्तक्षेप परेशानी में डाल सकता है क्योंकि आप प्रेमी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते हैं और ना ही आप अपनी माता को ही निराश करना चाहेगें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप किसी के दबाव में रहना पसंद नहीम करते हैं और ना ही किसी तरह की रोका टोकी किसी की चाहते हैं, भले ही वह आपका प्रेमी ही क्यूं ना हों। यदि आपका प्रेमी आपकी आजादी में बाधा बनना चाहता है तब आपको उसे सीधे स्पष्ट शब्दों में यह बात साफ़ कर देनी चाहिए ताकि आगे जाकर कोई मुद्दे ना बनें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज घर के किसी समारोह के कारण अथवा किसी खास मेहमान के आने के कारण आप घर पर व्यस्त रह सकते हैं अथवा धन संबंधी किसी काम को निबटाने में भी आपको जाना पड़ सकता है। इस कारण प्रेमी से ज्यादा बातचीत संभव नहीं हो पाएगी और आपका प्रेमी इस बात को तूल देकर माहौल खराब कर सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपके और प्रेमी के मध्य बातचीत का अभाव रह सकता है क्योंकि आप दोनों किसी गलतफ़हमी का शिकार हो सकते हैं। आप सुनी सुनाई बातों पर यकीन कैसे कर सकते हैं तब तो आपका प्यार झूठा हुआ। आपको जब परस्पर भरोसा ही नहीं है तब प्रेम संबंध खत्म कर देना चाहिए।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप कितना भी कोशिश कर लें लेकिन शायद ही आपकी कोई बात प्रेमी के मूड को ठीक कर पाए। आपको उसका उदास चेहरा बहुत बुरा लगेगा लेकिन चाहकर भी आप उस पर मुस्कान लाने में नाकामयाब रह सकते हैं। आपको कुछ समय उसे अकेला छोड़ देना चाहिए और मैसेज के द्वारा प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप प्रेमी से बहुत कुछ कहना तो चाहते हैं लेकिन आपको आज शब्दों की कमी महसूस हो सकती है। आप हमेशा प्रेमी से बचकर रहने का प्रयास करते हैं लेकिन आप उनकी बातों से बच नहीं पाते हैं। आप अपने प्रेमी को मौका ही क्यूं देते हैं कि उन्हें आपसे शिकायते ही रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें