फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 14 Feb 2023 07:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति/पत्नी या साथी के भाई बहन के साथ विदेश यात्रा की भी संभावना है। अगर किसी के प्यार में पागल हैं तो उन्हें इस बात को बताने में देर न करें क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप यह बात अच्छे से जानते हैं कि अपने जानेमन का हाथ थाम कर सारा जहां जीत सकते हैं। आपकी भावनाएं आज आप पर हावी होंगी, जिससे कुछ उदासीन महसूस करेंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कुछ समय अपने और अपने पार्टनर के बीच की गलतफहमियों को दूर करने में व्यतीत करे। यह समय मुश्किल ज़रूर हैं किंतु समय हमेशा एक सा नहीं रहता।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके दोस्त और प्रियतम वो सम्पति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्यार में पहल कोई भी करे, बस इसका अंत सुखद होना चाहिए। अपने शौक पूरा करने और आराम के लिए आज का दिन परफेक्ट है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रिश्ते में मिले धोखे से आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं और तन्हाई में वक्त बिताना चाहते हैं। लेकिन चिंता न करें जल्द ही आपके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत होगी, जो जीवनभर का सबित हो सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने दिल और मूड दोनों को संभाल कर रखें क्योंकि आज आपकी लवस्टोरी पूरी होने वाली है। भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें और बस इस प्यारे से अहसास को अपने दिल में समेट कर रखें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप किसी भी समस्या का सामना करने के लिए तैयार हैं। बेझिझक आगे बढ़े, सफलता आपके कदम चूमेंगी। कोई खास दोस्त या सहयोगी आपके करिश्मे के कारण आपकी और आकर्षित हो रहा है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): बड़े भाई बहन आपके प्रेम संबंधों के विकास में सहयोग देंगे। अपने कूटनीतिज्ञ कौशल को दूसरे लोगों के सामने पेश करने का समय आ चुका है। आपका चार्म आज आपको आपके लव से मिला सकता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्रेम जीवन और रोमांस की समस्याओं को सुलझाने के लिए आप दोनों की समझदारी और सूझबूझ ही काफी है। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बनें हैं इस बात पर पूरा विश्वास करें। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप अपने संबंध को लेकर उत्साहित और परेशान दोनों हो सकते है। आपके प्रेम का रिश्ता अभी नया है और इसमें आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने सोलमेट पर विश्वास करें क्योंकि विश्वास की नीव पर ही रोमांस और प्रेम का रिश्ता विकसित होता है। बीमार होने की संभावना है, अपना ध्यान रखें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके लिए एक व्यस्त दिन है इसीलिए आपको अपनी लव लाइफ और रोमांस से सम्बन्धित मामलों के लिए समय नहीं मिलेगा। अगर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम अपनी पार्टनर की बातों को ध्यान से सुने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें