फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 13 Mar 2023 10:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
13 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने चचेरे भाई-बहन, साला-साली या किसी सहकर्मी से मुलाकात करके उसका मार्गदर्शन कर सकते हैं। अपनी लव लाइफ के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेमी युगलों के लिए आने वाले कुछ दिन मस्त जाएंग। अपने शौकों को नज़रअंदाज़ न करें, आप खुश रहेंगे तभी अपने साथी को भी खुश रख सकेंगे। प्यार के साथ प्रतिब्धता आज आपकी प्राथमिकताओं में से एक हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है। मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ़ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): माता पिता आपके लिए भगवान के समान है और आज उन पर आये संकट आपको परेशान करेंगे। आपके प्यार में सच्चाई है जिससे आपका रोमांटिक जीवन और भी प्रफुलित होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):पार्टनर को किस, आलिंगन करना या एक मुस्कराहट आपकी चाहत की ही निशानी है। यात्रा में विलंब हो सकता है। आज आप ऑफिस के काम को लेकर थोड़े चिंतित है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का व्यक्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते है। आप दोनों की समझदारी और समर्पण दोनों आपको एक संतुष्ट लवलाइफ प्रदान करेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी सूरत में बदलाव करके आप आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप किसी स्पेशल को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन का साधारण प्रेम भी अहंकारी आदमी नहीं कर सकता, क्योंकि प्रेम के लिए झुकना अनिवार्य शर्त है। सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): । कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें। आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, सॉरी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप अपने साथी की जुदाई के कारण तनहा महसूस करेंगे जिससे आपको मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ समय अकेले में बिताएं और अपने पार्टनर से जुड़ने के लिए नेटवर्किंग का प्रयोग करें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें। आपके आसपास की हवाओं में रोमांस है! अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आज आपका सबसे मुख्य काम है। अपने साथी के साथ हर विचार शेयर करें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके आकर्षण और करिश्मे से कोई भी नहीं बच सकता यही कारण है कि अपने जानने वालों में आप बेहद लोकप्रिय हैं। रिश्ते को फ्रेश रखने के लिए छेड़खानी और हंसी मजाक करना न भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें