Love Horoscope 13 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए... Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप आत्मविश्वास से भरे है अपने प्रेमी के साथ आपका लव रिलेशन मजबूत होगा। आपका आकर्षण उसका मन मोह लेगा। जीवनसाथी के साथ झगड़ा ज्यादा न करें। प्यार के दो शब्द उनके कान में कह दें। जीवनसाथी का साथ और सुझाव व्यापार के नये रास्ते खोलेगा। लव बर्डस के बीच प्यार परवान चढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेमी के साथ रूठना मानना चलता रहेगा। आज का दिन प्रपोज़ करने के लिए उपयुक्त रहेगा। लव रिलेशन में ताजगी महसूस करेंगे। पारिवारिक कार्यों के कारण लव पार्टनर से मिलने का समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। व्यापार में खर्चा बढ़ सकता है। जीवन साथी पर धन व्यय हो सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रेम का इजहार करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अपने लवरिलेशन को लेकर तनाव में रहेंगे। काम की अधिकता गलतफहमी पैदा कर सकती है । मैरिड कपल के लिए रोचक दिन रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दिन अनुकूल नहीं है सयंम से काम लें। मन विचलित हो रहा है। तनाव बना रहेगा। किसी भी प्रकार का अनैतिक व्यवहार साथी को पसन्द नहीं आयेगा। विवाहित रिश्ता टूट सकता है। गुस्सा और अविश्वास सब चौपट कर सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने लव पार्टनर को प्रपोज करने के मूड में हैं। मन से किसी प्रकार का डर निकल दे। दोस्तों के साथ पिकनिक या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। विवाह की तारीख आगे बढ़ सकती है। उलझने आएंगी आप उन्हें सुलझा लेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पिता के साथ मिलेगा। अगर आप परिवार से लव मैरिज के बारे में बात करना चाहते हैं या परमिशन लेना चाहते हैं तो परिवार का मूड देख कर बात करें। लव रिलेशन में दूरियां आ सकती है। लव पार्टनर का रुख सख्त हो सकता है। दिन मिलाजुला रहेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):किसी मित्र की बात में आकर जीवनसाथी बेकार का झगड़ा मोल ले सकते हैं। रिश्ता तलाक तक पहुँच एकता है। अविश्वास की भावना टूटे हुए रिश्ते में दरार ला सकती है। आपसी अविश्वास के कारण पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके विवाह को परिवार की हरी झंडी मिलेगी। आपका आकर्षण बढ़ेगा। अपने साथी के साथ प्रेम के कुछ बेहतरीन क्षण आप व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ प्राप्त होगा। अधिक लव रिलेशन लवलाइफ में आपकी चिन्ता का कारण बन सकती है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): चीजें जैसी दिखती हैं वैसे हैं नहीं। प्रेम संबंधों में सुधार लाने की जरूरत है। लव पार्टनर का साथ खुशी लाएगा। अचानक सगाई या विवाह की तारीख तय हो सकती है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव रिलेशन में ध्यान दीजिए। दिन आपके फेवर में नहीं है। आपका प्रयास रहेगा रिश्तों में प्रेम और स्थिरता लाने का। आप आज अपनी कोशिशों से संतुष्ट हीं होंगे। सुखद घटना घटेगी। धन का लाभ हो सकता है। जीवन में कोई दिलचस्प व्यक्ति प्रवेश कर सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): घर में तनाव का माहौल रहेगा जिस कारण आप परेशान रहेंगे। आपकी लव लाइफ पर यह असर कर सकता है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक मिल सकता है। आफिस के कार्यों के तनाव की वजह से आप गुस्से में रह सकते हैं। नए प्रेमी की तरफ आकर्षित हो सकते है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लव लाइफ में आप आज सारी हदे तोड़ सकते हैं। कंट्रोल करें। नए रिश्ते में लव रिलेशन बन सकते है। साथी के साथ मुलाकातें बढ़ेंगी। अगर आप अपने लिये पार्टनर ढूंढ रहे हैं या विवाह करना चाहते हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी। आप अपनी मीठी बातों से अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर पायेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।