फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 September Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 12 Sep 2023 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
12 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दोस्तों का साथ आपके लिए संजीवनी बूटी की तरह है जिनके साथ होने पर आप उत्साहित व सुरक्षित पाते हैं। आपका सोलमेट खुद को नजरअंदाज या संकोचित महसूस कर सकता हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपनी समझदारी से इस परस्थिति को संभालें और अपने शोना के लिए कुछ विशेष करें। अब वक्त आ गया है पार्टी करने का, आज सारा समय उल्लास और आनंद से भरा है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका प्यार और लालसा किसी खास के लिए आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगे। आप पूरे जोश में है और अपने साथ के साथ नजदीकी का आनंद ले रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप हर चीज़ में माहिर हैं फिर वो बात चाहे व्यवसाय की हो या रोमांस की। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में रखें। आज आपका झुकाव धर्म और परिवार की तरफ अधिक होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपके किसी शिक्षक, ट्रेनर या मेंटर को आपकी मदद की ज़रूरत हो सकती है। अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे। आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि पैसों को प्यार से ज्यादा महत्व न दें क्योंकि प्यार पूरी उम्र साथ रहता है, पैसा नहीं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपनी गुणों और मानसिक शक्तियों के कारण आप वो सबकुछ पाने में सक्षम हैं जिसकी भी आपको इच्छा है। अपनी चाहत का इज़हार करने के लिए अलग अलग अलग तरीके अपनाना न भूलें इससे आपका रोमांटिक जीवन और भी स्पाइसी बन जायेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): सफर करते समय सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। आज आप अपना समय अपने से छोटे लोगों और बीमारों की देखभाल में व्यतीत करेंगे। आपका रचनात्मक दृष्टिकोण और समस्या को सुलझाने के कौशल आपके आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्यार को एक खास सरप्राइज न भूलें इससे आपका दिन ख़ूबसूरत बनेगा।अपने अनुभव और योजनाओं से आप इस समय सफलता के शिखर पर हैं। लवलाइफ में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की ज़रूरत है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप अपने पार्टनर को लेकर आश्वस्त नहीं हैं तो एक बार फिर से सोच लें। किसी बड़े की सलाह काम आ सकती है। अब वो पल आ चुका है जब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने स्पेशल दोस्त के साथ बैठ कर भविष्य की बात करने से अधिक रोमेंटिक और क्या हो सकता है? बस एक दूसरे पर पूरा विश्वास करें ताकि लाख मुसीबतों के बाद भी आपका यह बंधन न टूटे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): इस समय रोग या बाधाएं चिंता का कारण हैं जिससे आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने बाबू को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी करेंगे बस एक दूसरे से कुछ न छुपाएं ताकि आपका एक दूसरे पर भरोसा ऐसे ही बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें