फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 December Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार

Tue, 12 Dec 2023 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
12 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रियजनों को आज आपकी आवश्यकता है। आपकी जिंदगी आज एक नया मोड़ लेगी। आप अपनी योजनाओं को दूसरे को बताएं और इससे आप मूल्यवान सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्यार एक चुनौती हो सकता है लेकिन समय के साथ साथ आपके बीच की डोर और मजबूत होगी। अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप किसी खास का साथ चाहते हैं तो क्लब या सोसाइटी का हिस्सा बन जाएँ। नए समूह और नए वातावरण में आपको कोई ऐसा मिल सकता हैं जिसके साथ आप अपनी पूरी ज़िन्दगी गुजारना चाहेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका सारा काम अच्छे से बनेगा और अब समय आ गया है पार्टी का। इन पलों का सौंदर्य आपको दूसरों की सेवा करने या खुद को पहचानने के लिए प्रेरित करेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपका जीवनसाथी आपका मददगार है और वो आपकी हर संभव सहायता करेगा। जैसे भी हो उसे हर तरह से खास महसूस कराएं। दोस्तों का साथ आपके लिए संजीवनी बूटी की तरह है जिनके साथ होने पर आप उत्साहित व सुरक्षित पाते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका सोलमेट खुद को नजरअंदाज या संकोचित महसूस कर सकता हैं। अपनी समझदारी से इस परस्थिति को संभालें और अपने शोना के लिए कुछ विशेष करें। लीजिये, आ गया है एक आवेशपूर्ण दिन केवल आपके लिए। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपनी नयी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस इसका तरीका कुछ अलग और नया होना चाहिए। आज आप अपने खास दोस्त को किसी डेट पर ले जा सकते है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप हर चीज़ में माहिर हैं फिर वो बात चाहे व्यवसाय की हो या रोमांस की। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में रखें। आज आपका झुकाव धर्म और परिवार की तरफ अधिक होगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके किसी शिक्षक, ट्रेनर या मेंटर को आपकी मदद की ज़रूरत हो सकती है। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपनी गुणों और मानसिक शक्तियों के कारण आप वो सबकुछ पाने में सक्षम हैं जिसकी भी आपको इच्छा है। अपनी चाहत का इज़हार करने के लिए अलग अलग अलग तरीके अपनाना न भूलें इससे आपका रोमांटिक जीवन और भी स्पाइसी बन जायेगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने अनुभव और योजनाओं से आप इस समय सफलता के शिखर पर हैं। लवलाइफ में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की ज़रूरत है। मिलन के योग बन रहे हैं, किन्तु अगर आप अपने पार्टनर को लेकर आश्वस्त नहीं हैं तो एक बार फिर से सोच लें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी नम्रता आपकी खासियत है और आपकी इस खासियत की वजह से हर कोई आपके नजदीक आना चाहेगा। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है और इसमें कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें