Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): माता पिता आपके लिए भगवान के समान है और आज उन पर आये संकट आपको परेशान करेंगे। आपके प्यार में सच्चाई है जिससे आपका रोमांटिक जीवन और भी प्रफुलित होगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):यात्रा में विलंब हो सकता है। आपके चारों ओर खुशियों की बहार है! आज आप उत्सुक और उत्साहित हैं व उन लोगों की संगत का मज़ा ले रहे हैं जो आपकी परवाह करते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रेमी के लिए आपके मन में उमड़ा प्यार का सागर आपको प्रफुलित रखेगा। आपकी आंतरिक ऊर्जा ही दूसरे लोगों को आपके प्रति आकर्षित करती है और लोग आपसे प्यार करते है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने चचेरे भाई-बहन, साला-साली या किसी सहकर्मी से मुलाकात करके उसका मार्गदर्शन कर सकते हैं। अपनी लव लाइफ के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे। प्रेमी युगलों के लिए आने वाले कुछ दिन मस्त जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने शौकों को नज़रअंदाज़ न करें, आप खुश रहेंगे तभी अपने साथी को भी खुश रख सकेंगे। नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वो जीवन की नयी मिठास का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जो लोग सिंगल हैं वो साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते है। जीवन की हर समस्या का एक ही समाधान है रिश्ते की कद्र करें, अपने पार्टनर के लिए समय निकालें और उसे प्यार का अहसास कराएं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आपका पूरा ध्यान अपने घर और किसी खास की तरफ रहेगा। पिता या पिता जैसे किसी को संकट का सामना करना पड़ सकता है, उनके साथ रहकर मदद करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पार्टनर की उपेक्षा न कर के उससे अपने प्यार का इज़हार करें, जिसके लिए आपकी मुस्कान ही काफी है। आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले पूरी योजना बना लें और अपने शोना की भी इसमें सलाह लें। यह यात्रा आप दोनों को अच्छे पल देगी जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। अपने पार्टनर पर विश्वास करें, यह आप दोनों के लिए लाभदायक है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपनी सूरत में बदलाव करके आप आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप किसी स्पेशल को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन का साधारण प्रेम भी अहंकारी आदमी नहीं कर सकता, क्योंकि प्रेम के लिए झुकना अनिवार्य शर्त है। आप और आपका पार्टनर यह अच्छे से जानते हैं कि यह समय आपके लिए अच्छा है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे, अगर ऐसा है तो अपने दिल की बात करने में देर न करें। जब आप किसी से सच्चा प्रेम करते है तो उन्हें अपनाते हैं और उनकी इज़्ज़त करते हैं।