फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 11 Oct 2024 07:06 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
11 October Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यदि किसी से विवाह की बात चल रही थी, तो वह बात पक्की हो सकती है। पार्टनर को जानने के लिए उन्हें समय दें। सिंगल लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप जीवनसाथी और उनके परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। इस दौरान आपका वहां खूब मन लगेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको लव पार्टनर से मदद मिलेगी। आज लव लाइफ में बदलाव हो सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। रिश्ते में आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने दिल की बात क्रश से शेयर करेंगे। परिणाम आपके हित में आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग प्रेम की बजाय काम और नौकरी को प्राथमिकता देंगे। इस कारण कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप किसी क्लब या समूह में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपके सितारों के अनुसार आज बना रिश्ता आपके जीवन भर साथ रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी आज समाप्त होगी। जीवन में एक नया अध्याय शुरू होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यदि आपके प्रेम जीवन में कोई परेशानी चल रही है, तो किसी बड़े की सहायता से वह दूर होंगी। सिंगल लोगों के लिए किसी विवाह का प्रस्ताव आ सकता। क्रश से भी इस दौरान बात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ किसी डिनर डेट पर जाएंगे। जीवन में किसी नए काम की शुरुआत होगी। यदि रिलेशनशिप में किसी बात का बुरा लगा है, तो समय के साथ ही ये घाव भरेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने जीवनसाथी की तारीफ करें। साथ ही उन्हें पैंपर करें ताकि उनका मन प्रसन्न रहें। इस दौरान किसी उपहार देने से जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज किसी यात्रा पर जाएंगे, जिसमें जीवनसाथी साथ होगा। परिवार के लोगों को आपका रिश्ता पसंद है। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में भी किसी खास मेहमान की एंट्री होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): परिवार में चल रही समस्याओं का प्रभाव रिश्ते पर होगा। साथी की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। इस दौरान घर में किसी की सेहत भी खराब हो सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसंद नहीं आएगा। मन की बात को कहने के लिए दिन बेहद शुभ है। आपके सितारे बता रहे हैं कि जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री होगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप उन लोगों से बातचीत करेंगे, जो आपको चाहते हैं। क्रश से बात होने के कारण आप उनका काम करने में व्यस्त रहेंगे। कोई रिश्ता आज आपके लिए आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें