फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 11 Aug 2024 06:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
11 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह समय प्रेमजीवन के लिए समस्याओं भरा हो सकता है लेकिन सपने में भी अपने और अपने स्वीटू के बीच की दूरियों को बढ़ने न दें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अगर रिश्ते में विश्वास है तो कोई भी परेशानी आप को अलग नहीं कर सकती। दोस्तों के साथ मस्ती का प्रोग्राम बनेगा। यह समय मनोरंजन, आनंद और रोमांस से भरपूर है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रियजनों के साथ इस दिन को मनाने के लिए आप पूरी तरह से तैयार है।आज का दिन बेहद खास है और इस दिन को अपने पति / पत्नी या परिवार के साथ बिताएं। जीवन के हर महत्वपूर्ण निर्णय में अपने करीबी मित्र को अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नया वातावरण आपको नए सम्बन्ध प्रदान कर सकता हैं जिससे विवाह की भी संभावना है। पारिवारिक झगडे कष्टदायक हो सकते हैं। निजी मामले और परिवार आपके लिए सबसे अधिक आवश्यक हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप और आपके लव के बीच कुछ चीज़ों को लेकर खट्टी मिट्ठी नोकझोंक हो सकती हैं। अपनी इस तकरार को प्यार में कैसे परिवर्तित करना हैं, यह बात आप अच्छे से जानते हैं बस अपनी जुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा हैं। किसी खास से विवाद होने से आप अकेलापन और उदास महसूस कर सकते हैं। फ़िक्र न करें, जहाँ प्यार और चिंता होती है वहां रूठना मनाना चलता रहता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। अपने दिल की बातों को बताने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है। किसी खास अवसर में नए संबंध बनेंगे। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर सकते है। घर पर कोई रोमांटिक फिल्म देखना या उसके पसंदीदा गाने सुनना भी आज आपका दिन बना सकता है बस पॉपकॉर्न तैयार रखें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): इस समय आपका दिल आपके बस में नहीं है और आप लगातार किसी स्पेशल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अभी आपकी इच्छा शांति से अपनी भावनाओं का इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपके मूड में भी बदलाव आएगा इसलिए अपने प्रेममय जीवन का ध्यान रखें। अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप केवल अपने बारे में सोचेंगे और संचार के लिए समय निकालेंगे। कोई ज़रूरी निर्णय लेते हुए अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, साथ ही उसे यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप दिमाग की जगह भावनाओं में बह कर कुछ निर्णय ले सकते है। अपने परिवार और पार्टनर के प्रति नम्र रहें और प्यार की बहार का आनंद लें। बुरी आदतों से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें