फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Sun, 11 Aug 2024 06:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
11 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अपनी कड़ी मेहनत से मिली प्रशंसा की रौशनी का मज़ा लें। सौंदर्य और आनंद आज आपको आकर्षित कर सकते है। आप अपनी ताकत और अवसरों के बारे में जान चुके हैं, अब आप जो भी चाहेंगे आपको मिलेगा।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
इस समय कार्यस्थल में आपकी स्थिति दृढ है जहाँ आप अपने नेतृत्व में सभी कर्मचारियों और सहकर्मियों को नवीनीकरण और व्यवहार-कुशलता से काम करना सिखाएंगे।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
सार्वजनिक या दूसरों के मामलों से आज दूर रहें। काम में अच्छे परिणाम और पुरस्कार मिलने की भी संभावना है। इस समय सुन्दर और सुख देने वाली चीज़ें आपको सबसे अधिक आकर्षित करेंगी। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
कार्यस्थल पर आपकी कूटनीति अच्छे परिणाम देगी। आपकी कड़ी मेहनत नोटिस की जा रही हैं, जिसका फल आपको जल्द ही मिलने वाला हैं। पदोन्नति या इस बदलाव का मज़ा लें, किंतु अपनी कमाई को सोच समझ कर खर्चें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
पार्टी करने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी। आप जानते हैं कि आपके पास क्या है और क्या कमी है। आपका कौशल और दूसरों का ज्ञान आपकी स्थिति को बेहतरीन बना सकते हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आप किसी भी इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और मीटिंग में लोगों को प्रभावित करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। अचानक प्राप्त हुआ धन आपको ख़ुशी प्रदान करेगा लेकिन किसी करीबी की घातक बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अपने दोस्तों और सहकर्मियों से अच्छे सम्बन्ध आपके प्रदर्शन को बेहतर बना सकते है। आज पार्टी, ड्रिंक्स और नशे आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे इसलिए थोड़ा बचें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
समझदारी से काम करना आपको भविष्य में होने वाली कई परेशानियों से बचाएगा। अपने ध्यान को भटकने न दें और उस लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको समझते हों।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
धन के नुकसान से बचने के लिए इसे सोच समझ कर खर्च करें। अगर आपका व्यापार आपके अनुरूप नहीं चल रहा है तो समझ लें की आपको अपना दृष्टिकोण बदलने की ज़रूरत है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें