फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 10 Sep 2024 07:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
10 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन पहले की अपेक्षा आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। आज प्रेमी से सुलह होने की संभावना बन रही है और आप प्रेमी को मनाने के चक्कर में अपनी जेब भी ढीली कर सकते हैं। वहीं यदि आप अकेले हैं तो आज के दिन किसी खास से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले दिन में आपका पार्टनर भी बन सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप प्रेमी-प्रेमिका दोनों जी भर के शॉपिंग करने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन थोड़ा संभल कर ही आप शॉपिंग करें। आपके लिए अच्छा ये होगा कि आप अपना क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड घर पर ही भूल जाएं। जो सीमित पैसा आप ले जा सकते हैं साथ में लें अन्यथा ज्यादा धन व्यय होगा और आपको इसका अहसास बाद में होगा, बेहतर है पहले से ही संभल लें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके प्रेम संबंध आज पहले से अधिक प्रगाढ़ होंगे और आप एक्-दूसरे के और अधिक करीब आ जाएंगे। आप तर्क अच्छा करते हैं और बिना लॉजिक के कभी कोई बात नहीं करते हैं। यही खूबी आपको लोगों का आकर्षण केन्द्र भी बना देती है। आज के दिन आपका प्रेमी भी आपकी इस खूबी का कायल होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी से मिलने की ईच्छा आपको इतना व्याकुल कर सकती है कि आप उससे मिलने उसके कार्यस्थल तक पहुंच सकते हैं। आपके इस व्यवहार से प्रेमी खुश होने के साथ थोड़ा परेशान भी हो सकता है। अपनी भावनाओं को थोड़ा सा सीमा में रखने का प्रयास अवश्य ही करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है, इसलिए आप अभी तक कोई ऐसी बात मन में लेकर बैठे हों जिसे अभी तक कह नहीं पाएं हैं तब उसे आज अवश्य ही कह डालें। परिस्थितियाँ आपका साथ देंगी। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने की संभावना बन रही है। आपके लिए यही हितकर होगा कि आप अपने प्रेम संबंधों पर कुछ समय के लिए रोक लगा दें। कुछ समय के लिए बातचीत व मिलना-जुलना बंद कर दें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज प्रेमी से मुलाकात का दिन सिद्ध हो सकता है, इससे मन में रोमांस भरा अनुभव कर सकते हैं। इधर-उधर की बात करते हुए दोनों में से कोई एक विवाह की बात छेड़ सकता है। इससे आप दोनों ही अचानक परस्पर नजदीकियां पहले से ज्यादा महसूस कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन थोड़ा संभल कर बोलें। यदि सामने वाले व्यक्ति की कोई बात आपको पसंद नहीं आती है तब आप बिच्छू की तरह एकदम से पलटकर जवाब दे देते हैं। यही एक खामी आपके पूरे व्यक्तित्व को बिगाड़ देती है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): दिन आपके पक्ष में कहा जा सकता है। आप तेज तर्रार हैं तो आपका प्रेमी भी कुछ कम नहीं है। आप दोनो के भीतर यदि समान ऊर्जा शक्ति का संचार हो रहा है तब आपके संबंध आज चरम सीमा तक जा सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी ज्यादा सुख का अनुभव करेगें और चाहेंगे कि बस आज समय यहीं ठहर जाएं। यदि प्रेमी भी ऐसा ही महसूस करता है तब आज आप उसे अपनी माता अथवा माता समान महिला से मिलवा सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  यदि आप अभी तक अकेले ही हैं तब आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। ये खास व्यक्ति आपकी मित्र मंडली में से भी हो सकता है और आपके मित्र का मित्र भी हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के नजरिए से आपके अनुकूल बनता नजर आ रहा है और परिस्थितियां भी आपके पक्ष मे ही रहने की संभावना बनती है। आप यदि प्रेमी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहते हैं तब बेझिझक होकर कहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें