फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal : मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में बन रहे हैं तनाव के योग, पढ़ें अपना दैनिक लव राशिफल

Thu, 10 Jul 2025 06:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Rashifal Today 10 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
10 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 10 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाहित जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार देने से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):रिश्तों में मजबूती और गहराई आएगी। यदि किसी रिश्ते की असहमति है तो अब सुलह का समय है। शादीशुदा जोड़ों को एक-दूसरे को सपोर्ट करने की जरूरत है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर समस्या रहेगी। समय रहते इनका निवारण कर लें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टूगेदर का प्लान भी बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रिश्तों में गहराई आएगी। प्रेमी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जा सकते हैं। विवाह संबंधी चर्चा संभव है। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। संबंधों में भी मधुरता रहेगी। रिश्तों में समझदारी और परिपक्वता लानी होगी। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  जीवन साथी के साथ खुले दिल से बातचीत करें। यदि आप सिंगल हैं तो समान रुचि वाले व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। रिश्ते को विकसित करने में धैर्य और आपसी सहयोग महत्वपूर्ण होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): व्यस्तता की वजह से अपने परिवार के लिए उचित समय नहीं निकाल पाएंगे, लेकिन परिजनों का सहयोग बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रिश्ते में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। साथी के साथ पारस्परिक समझ विकसित करें और अपनी भावनाओं को खुले दिल से व्यक्त करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): घर में खुशनुमा माहौल रहेगा, मित्रों से मेल मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। सिंगल लोगों को प्यार मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्ते में रोमांच का अनुभव होगा। साथी के साथ खुले दिल से बात करें, जिससे रिश्ते में प्रेम बना रहे। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवन साथी और परिवार जनों के सहयोग से घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। पुराने मतभेद खत्म करने का सही समय है। यदि किसी रिश्ते को लेकर असमंजस है तो अब स्पष्टता मिलेगी। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें