लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके सहयोगी और सह कार्यकर्ता आपके गुणों से परिचित है और आपको उनसे नए आइडियाज मिलेंगे। आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है। छोटे भाई बहन आपके साथ समय बिताना चाहेंगे। आप एक जागरूक प्रेमी हैं और आज का दिन कुछ नया करने के लिए उपयुक्त है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके दोस्त और रिश्तेदार भी आपका सहयोग करेंगे। आपके प्रेम में एक नयापन है और आप दोनों अपने रिश्तों को नया रुख देंगे। आप स्वयं अपने रिश्तों को विकसित कर सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका प्रेममय जीवन सच में सुखदायक और स्नेहशील है। आप अपने दोस्तों, परिवार और जान पहचान के लोगों को प्रेरित करते है। अगर एक सच्चे साथी की खोज कर रहे हैं तो खोज आज ख़त्म होती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यही कारण है कि आपका सोलमेट आपके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। आप भी अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़े। आपका रिश्ता जल्द ही लोगों के लिए मिसाल बन जाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपकी निजी जिंदगी थोड़ी परेशानी भरी हो सकती हैं। आप घर में शान्ति और सुरक्षा चाहते हैं और इसके लिए आप हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आपका सोलमेट आपकी मदद कर सकता हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे जुदाई का भय सता सकता है। अपने इस बुरे ड्रीम से बचने के लिए साथी से खुल कर बात करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन आप अपने प्यार के लिए पोस्सेस्सिव महसूस करेंगे जिससे मतभेद होने की संभावना है। खुद पर संयम रखें और अपना दिमाग किसी अन्य काम में लगाएं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने सोलमेट पर विश्वास रखें क्योंकि विश्वास की नींव पर ही लव और रोमांस का रिश्ता बनता है। अगर नींव कमजोर हो तो इसे ढहने में समय नहीं लगता।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मनोरंजन और छेड़खानी जीवन को उत्साह से भर देते हैं। अगर आप अकेले हैं तो किसी का साथ पाने का आपका सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है। आप लकी है इसीलिए जीवन के हर चरण में आपको सफलता मिल रही है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको अगर कोई सलाह या लेक्चर देता है तो इसका मतलब है कि वो आपसे प्यार करता है अन्यथा आजकल किसी के भी पास दूसरे के लिए समय नहीं है। आपके महबूब को आपकी फ़िक्र है और वो हर तरह से आपकी मदद करना चाहता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): म जीवन में आयी परेशानियों से निराश न हों क्योंकि यह अस्थिर हैं, जल्द ही आपकी सब समस्याएं दूर होंगी। आपके भाई बहन और पडोसी भी आपके सहायक हैं। जोश और उत्साह से रिश्ते और जीवन में आगे बढ़ें।