फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 09 Oct 2024 07:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
09 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। व्यस्तता के कारण पार्टनर समय नहीं दे पायेगा। जीवनसाथी को आपके हर कार्य में रुचि रहेगी। वह अपनी भावना आपको बता सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी से खूब बनेगी। प्रेम के क्षण इकट्ठे बिताएंगे। साथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। लव पार्टनर से मदद मिल सकती है। आज लव लाइफ में बदलाव हो सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। घर-परिवार का माहौल सही नहीं रहेगा। ऐसे में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्यार का इजहार कर शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। पिता का हस्तक्षेप आपके विवाहित रिश्तों में आपके पार्टनर को पसंद नहीं आएगा। आप अपने दिल की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आज प्रेम की शक्ति को महसूस करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  प्रेम की बजाय काम और नौकरी को प्राथमिकता देंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ काम करने में समय बीत सकता है। प्रेमी नाराज हो सकता है। आप पर शक भी कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेम संबंधों व रिश्तों  में मजबूती लाने के लिए संयम से काम लें। सुनी-सुनाई बातों पर न विश्वास करें, ताकि आपके रिश्ते मजबूत बने रहें। दिल के रिश्तों में बुद्धि से काम लेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी बात को लेकर साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। अपने पार्टनर की बातों को अनदेखा न करें। वह आपकी अटेंशन और समय दोनों चाहता है। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। विदेश भ्रमण को जा सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेमी से बात नहीं हो पाएगी। किसी न किसी कारण देरी और दूरियां बनी रहेंगी। मन उदास रहेगा जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। मन की बात मन ही में रह जाएगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): बगैर किसी बात की बहस आपस में दूरियां ला सकती है। ब्रेकअप हो सकता है। कुछ लोगों के प्यार में झूठ का सामना करना पड़ सकता है। जो प्रेम संबंधों की डोर को तोड़ सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन अनुकूल है। संतान की चाह पूरी होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। ऑफिस में लव पार्टनर मिल सकता है। जीवनसाथी को तरक्की की उम्मीद रहेगी। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज जीवनसाथी का मूड रोमांटिक रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी प्यार के रिश्ते के लिए प्रपोज कर सकता है। दिन साथी के साथ खुशनुमा गुजरेगा। प्रेमी की गलतियों को नजर अंदाज करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। प्रेम की डोर मजबूत होगी। लव लाइफ में नए साथी की एंट्री हो सकती है। आपका रोमांटिक स्वभाव साथी को खुश करेगा। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें