फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 09 May 2024 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
09 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन बेहद खास है और इस दिन को अपने पति / पत्नी या परिवार के साथ बिताएं। जीवन के हर महत्वपूर्ण निर्णय में अपने करीबी मित्र को अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):नया वातावरण आपको नए सम्बन्ध प्रदान कर सकता हैं। आपके विवाह की भी संभावना है। पारिवारिक झगड़े  कष्टदायक हो सकते हैं। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आप मासिक बजट और अन्य खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते है। दोनों साथ बैठ कर विचार करेंगे तो हर मुश्किल का हल निकलेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप भावनात्मक ज़रूरतों के मुकाबले भौतिक आवश्यकताओं पर अधिक ध्यान देंगे। साथ में शॉपिंग जाना या एक दूसरे की ज़रूरतों का ध्यान रखना भी आपके रिश्ते में नयी जान फूंक सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):किसी खास से विवाद होने से आप अकेलापन और उदास महसूस कर सकते हैं। फ़िक्र न करें, जहां प्यार और चिंता होती है वहां रूठना मनाना चलता रहता है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): सही रवैया उतना महत्वपूर्ण है जितना जीवन में प्रेम, इसलिए आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं। रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):इस समय आप बेहद प्रसन्न हैं लेकिन अभी किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो बुद्धिमता का प्रयोग करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): खुद पर भरोसा रखें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी अंतरात्मा की सुनें। आज आप अपनी दिनचर्या से ऊब सकते हैं ऐसे में अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप भावुक और विचलित हैं। अपने जीवनसाथी से सलाह लें और मन हल्का करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):इस समय आपका दिल आपके बस में नहीं है और आप लगातार किसी खास के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अभी आपकी इच्छा  भावनाओं का इजहार करने और चीजों को खास बनाने की है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने मन में छुपी हर बात को अपने साथी से बांटें और आपकी जिंदगी में उसे उसकी अहमियत के बारे में बताएं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कोई ज़रूरी निर्णय लेते हुए अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, साथ ही उसे यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें