फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 09 Mar 2023 07:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
09 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय आप बेहद प्रसन्न हैं लेकिन अभी किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो बुद्धिमता और कल्पना का प्रयोग करें।
 

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपकी रचनात्मकता प्रेम के खेल को और भी मनोरंजक बना देगी बस जहाँ ज़रूरत हो वहां डिप्लोमेट बने। अब आपको समाज में प्रशंसा के साथ साथ नयी पहचान भी मिलने वाली है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):नए सुझावों और दिशाओं का खुले दिल से स्वागत करें। आपका जोड़ीदार भी आपकी समझदारी की कद्र करेगा। आप दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते है। अपने लक्ष्य की और केंद्रित रहें और भावनाओं में न बहें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस समय आपका दिल आपके बस में नहीं है और आप लगातार किसी स्पेशल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अभी आपकी इच्छा शांति से अपनी भावनाओं का इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपका दिन शानदार है और आपको कुछ ऐसे सरप्राइज मिलने वाले हैं जिससे आपका दिल बाग बाग हो जायेगा। आपकी दिलचस्पी विपरीत लिंग और सुखदायक गतिविधियों की और रहेगी। अपने प्रियजनों को प्रसन्न रखें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आप केवल अपने बारे में सोचेंगे और संचार के लिए समय निकालेंगे। कोई ज़रूरी निर्णय लेते हुए अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, साथ ही उसे यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने परिवार और खास लोगों का ध्यान रखें क्योंकि जीवन की सफलता इसी बात पर निर्भर करती हैं। जीवन की इस भागदौड़ में अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):परिवार का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं जानता क्योंकि परिवार ही आपके लिए सब कुछ है। ऐसे में किसी खास के लिए समय निकालें और उन्हें प्रभावित करने के लिए कोई भी कसर न छोड़ें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो आपके लिए खुशखबरी है, आपका सकारात्मकऔर रचनात्मक रवैये से कोई करीबी आकर्षित हो सकता है। अगर आप विवाहित है तो आपके साथी को आप पर गर्व होगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी लव लाइफ खूबसूरत और संगीतमय है। जीवन में खटास से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों को गंभीरता ने न लेकर हंसी में उड़ा दें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आपका मिजाज आपकी खासियत हैं जिसके कारण हर कोई आपके नजदीक आना चाहता हैं। अपनी सूरत या पर्सनालिटी में बदलाव करके आप अपने आकर्षण में चार चाँद लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आने वाले कुछ दिन रोमांटिक जीवन के संबंधित कोई भी फैसला लेने के लिए अच्छे नहीं हैं। आज आपकी इच्छा मस्ती और शॉपिंग करने की हो सकती है किंतु इससे आपका बजट भी हिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें