Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जहां दोनों पुरानी बातों को याद करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता जीवन भर साथ देगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को का रिश्ता और मजबूत होगा। क्रश से बात होने पर मन प्रसन्न होगा। दोस्तों का साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पत्नी का स्वास्थ्य आपको चिंता में डाल सकता है। इस दौरान घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। सिंगल लोगों के लिए विवाह के लिए कोई रिश्ता आ सकता है, जो शायद आपको पसंद न आएं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप जीवनसाथी के लिए किसी उपहार की खरीदारी करेंगे, जिसे देखकर वह अधिक प्रसन्न होंगी। घर वालों को भी आप दोनों का रिश्ता अधिक पसंद आएगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी से कोई खुशी की खबर प्राप्त हो सकती है। आप आज दोस्तों के साथ किसी ऐसे स्थान पर जाएंगे, जहां पुरानी यादें ताजा होगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। अपने प्रिय को मनाने के लिए आप कोई गिफ्ट या फूल दे सकते हैं। रिश्तों में आया बदलाव तनाव का कारण बनेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन को और खास बनाने के लिए आप किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। इससे आपकी लव लाइफ शांतिपूर्ण बनी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी ऐसे इंसान की एंट्री होगी, जो दोनों के भविष्य को संवारने का काम करेगी।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी की कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। इस दौरान किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने बचना होगा, अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी खास इंसान से बात होने की संभावना है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिससे कार्य और रिश्ता दोनों अच्छा रहेगा। यदि पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। परिवार के लोग आप दोनों के रिश्ते से बेहद प्रसन्न रहेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवनसाथी की किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी दोस्त के मिलने से कई समस्याओं का समाधान होगा। क्रश से बात न होने पर भी मन उदास रह सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां समाप्ति की ओर है। सिंगल लोग भी किसी खास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। यदि आप किसी से मन की बात कहना चाहते हैं, तो अभी रुकना होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सोलमेट को किसी छोटी यात्रा पर ले जाकर आप उन्हें अच्छा महसूस कराएंगे। अगर रिश्ता नया है तो बातचीत कर एक दूसरे को जानें। इस दौरान यह जानने का प्रयास भी करें कि आपको क्या पसंद है और साथी को समझाएं कि आप कैसे खुश हो सकते है।