Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): फार्च्यून के इस सुनहरे दौर में किसी दुर्घटना या चोरी से सावधान रहें। अपने जीवन को नए सिरे से शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पुराने दोस्त और रिश्तेदार आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):लव लाइफ में आये संकट या इसमें मिले धोखे से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना चाहेंगे लेकिन भाई बहन या दोस्त आपको इस स्थिति से उबरने में मदद करेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो अपनी भावनाओं पर नियत्रण रखें और धीरे धीरे कदम बढ़ाएं, ज़रूर सफलता मिलेगी। आज आप किसी खास व्यक्ति के करिश्मा, शक्ति और सकारात्मकता से प्रभावित हो सकते है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने दिल की बातों को शेयर करें और इसके बाद परिणाम देखें। आपका प्यार आपसे पूरी तरह से प्रभावित है। उन्हें लुभाने के लिए आपका चार्म ही बहुत है तो चाहत के इन लम्हों को एन्जॉय करें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):धार्मिक झुकाव के कारण अभी आप अपने पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति के साथ धर्मस्थान दर्शन का आनंद सकते हैं, जिससे आप बहुत कुछ सीखेंगे। अपने पार्टनर से दूर होने पर आपको अपने जीवन में उसके महत्व का अहसास है और इस एहसास से आपका संबंध और भी मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपनी आभा और कौशल से आज आप अपने दोस्तों के लिए लकी रहेंगे और उन्हें लुभाएंगे। आपका पार्टनर भी आज अपने पूरे जोश में हैं जो आपके लिए इस दिन को यादगार बना देगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):याद रखें एक साथी का होना शुरुआत हैं, साथ रहना आगे बढ़ने की निशानी हैं और साथ में हर काम करना सफल होने का प्रतीक हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आकर्षक होने के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी ज़रूरी हैं इसलिए आज अपने प्रेमी को कोई सरप्राइज देना न भूले। दूसरों के बारे में सोचें किंतु सबसे पहले अपना ध्यान रखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी को ख़ुशी और संतुष्टि प्रदान करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। आपके और आप के शोना के बीच में गलतफहमी हो सकती है लेकिन एक फूलों का गुलदस्ता या लॉन्ग ड्राइव आप दोनों से बीच सब कुछ ठीक कर देगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):मेहनत से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसान कर सकते हैं और अब समय है प्रेम के क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करने की। अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लोगों पर सोच समझ कर विश्वास करें क्योंकि वो आपको गुमराह कर सकते हैं। शांत रहें और अपने दिल की सुनें। आपकी सारी चिंताएं आपका पार्टनर और उसका निस्वार्थ इश्क़ ही दूर कर सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका मूड आज उत्साह से भरा हुआ है और आपका यही मूड आज आपको अपने प्रेमी व परिवार के नजदीक ले आएगा। अगर कोई समस्या है तो आज कोई अप्रत्याशित मदद मिल सकती है।