Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी खास से विवाद होने से आप अकेलापन और उदास महसूस कर सकते हैं। फ़िक्र न करें, जहाँ प्यार और चिंता होती है वहां रूठना मनाना चलता रहता है। रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप अपने जीवन के कुछ अहम फैसले ले सकते है। यह समय कुछ मुश्किल है लेकिन फिर भी हिम्मत न हारें। जीवन का यह दौर भी गुजर जायेगा क्योंकि आपका हमेशा साथ देने वाला पार्टनर आपके पास है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो बुद्धिमता और कल्पना का प्रयोग करें। आपकी रचनात्मकता प्रेम के खेल को और भी मनोरंजक बना देगी बस जहां ज़रूरत हो वहां डिप्लोमेट बने।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस समय आपका दिल आपके बस में नहीं है और आप लगातार किसी स्पेशल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अभी आपकी इच्छा शांति से अपनी भावनाओं का इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप रिश्ते को लेकर परेशान हो सकते है या फिर आप यह तय नहीं कर पा रहे है कि आपके लिए कौन उपयुक्त है। ऐसे में अपने दिल की सुनें और सही निर्णय लें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई ज़रूरी निर्णय लेते हुए अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, साथ ही उसे यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है। साहस भरी छोटी यात्राओं का भी योग बन रहा है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):कुछ खास लोग आज आपकी जिंदगी में चार चांद लगा देंगे। आपने सितारों के अनुसार आपके जीवन में लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप की भी संभावना है इससे आपकी लवलाइफ और भी अधिक रोमांचकारी और उत्साही बनेगी।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपके रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होगी। अभी आपका उत्साह दूसरे ही स्तर पर है और आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल गुजरना चाहते है। आपका साथी आपको दिलोजान से चाहता है इसलिए उनकी अभिलाषाओं का खास ख्याल रखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट से व्यक्त करेंगे और इसके लिए आप कुछ सरप्राइजस का भी प्रबंध भी कर सकते है। चिंता न करें, आज आपका दिन भाग्यशाली है और आपके हर प्रयास में सफलता साथ देगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर आप सिंगल है तो आपके लिए खुशखबरी है, आपका सकारात्मकऔर रचनात्मक रवैया आपको विपरीत लिंग में प्रसिद्ध कर देगा। अगर आप विवाहित है तो आपके साथी को आप पर गर्व होगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर कोई खास व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित हो तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण और करिश्मा किसी को भी आकर्षित कर सकता है । आज आपका दिन शानदार है और आपको कुछ ऐसे सरप्राइज मिलने वाले हैं जिससे आपका दिल खुश हो जायेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन बेहद खास है और इस दिन को अपने पति / पत्नी या परिवार के साथ बिताएं। जीवन के हर महत्वपूर्ण निर्णय में अपने करीबी मित्र को अवश्य शामिल करें। नया बातावरण आपको नए सम्बन्ध प्रदान कर सकता हैं जिससे विवाह की भी संभावना है।